RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन का बचाव संभव : कुमार मंगलम

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून।5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र और सामाजिक संगठन प्रयास “एक कोशिश बदलाव की” के द्वारा आरा प्रखंड में वृक्षारोपण किया गया ।इस अवसर पर प्रयास के सचिव कुमार मंगलम ने बताया की पर्यावरण को हानि पहुंचाया जा रहा है जिसका‌ असर है की गर्मी हर साल बढ़ रहा है। इस गर्मी को नहीं रोकने से सबका जीवन समाप्त हो जाएगा। इसलिए हम लोग को पेड़ लगाना चाहिए और पेड़ को बचाना भी चाहिए ।इस अवसर पर क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर के कोच कुमार विजय ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा बताया कि वृक्ष लगाना ही नहीं वृक्ष को बचाना है इस अवसर पर कुणाल सिंह ,उत्सव राज ,शशांक पांडे, सचिन कुमार, कुंदन राज सिंह,प्रियांशी, कुमकुम, स्वेता,मोहित नैतिक ,ओम जी , इत्यादि लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और शपथ दिलवाया गया।

Related posts

मिट्टी में मिलते जा रहे, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के अरमान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध कराने में प्रभावी पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

खैरागढ़:आईकेएसवी की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का किया अवलोकन।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की।

rktvnews

भारतीय वायु सेना ने डिजिलॉकर एकीकरण के साथ डिजिटल परिवर्तन की शुरुआत की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में ‘भविष्य का निर्माण – ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment