RK TV News
खबरें
Breaking News

राजग प्रत्याशी आर के सिह के पक्ष मे अधिवक्ता समाज की हुई बड़ी बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई।आरा पटना मुख्य मार्ग,कायम नगर स्थित स्काई क्लार्क होटल के सभागार में आरा लोकसभा के राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिह के पक्ष मे अधिवक्ता समाज की एक बड़ी बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि बार कौंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने (स्टार प्रचारक भाजपा बिहार) अधिवक्ता बंधुओ का अह्वान करते हुए कहा की आप सभी को अधिकाधिक मतों से श्री आर के सिंह को जित दिलाकर संसद मे भेजें ताकि मोदी जी फिर इन्हे बड़ी जिम्मेवारी सौपें और आपकी समस्याओं के समाधान में मै इनसे सहयोग ले सकुं। चेयरमैन बार कैंसिल आफ बिहार रामाकान्त शर्मा बिशिष्ट अतिथि ने कहा की मोदी जी की सरकार मे चमकनेवाले हीरे के समान आर के सिंह जी है।भ्रष्टाचार के खिलाफ हरदम अपनी करनी से ये पुरे देश मे जाने जाते है ।पिछले दस वर्षो मे मोदी जी की सरकार ने सभी क्षेत्र मे विकास किया है। भाजपा नेता तारकेश्वर ठाकुर एडवोकेट ने कहा की चाहे कोईलवर पुल हो, फोर लेन हो इंजीनियरिंग कालेज हो , मेडिकल कालेज हो आरा रेलवे स्टेशन हो। आर के सिंह ने अपनी पुरी तन्मयता से क्षेत्र का विकास किया है और मनन मिश्रा जी ने देश बिदेश मे हम बिहारी वकीलों की प्रतिष्ठा बढाई है। अध्यक्षता सुदामा राय सदस्य बिहार बार कौंसिल ,संचालन पनक त्रिपाठी सदस्य बिहार बार कौंसील और धन्यवाद ज्ञापन मनोज सिंह अधिवक्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन ,एस टी एस भी स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत,तथा सम्मानित अतिथियों का बुके माला,अंग वस्त्र बेकार सम्मानित किया गया। आरा बार के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण किया गया। इस आयोजन में प्रो जगदीशपुर और आर के समस्त अधिवक्ता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक सरदार वीरेंद्र कुमार सिंह सक्रियता से लग रहे।
वरीय अधिवक्ताओं में नागेश्वर दुबे, लक्ष्मी नारायण राय, प्रतिभा सिंह , राजेश कुमार राय,डा संदीप, दिनेश मुन्ना,डा दिनेश आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन ईएसटीआईसी 2025 में प्रदर्शित क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप, तंत्रिका विज्ञान और पदार्थ अनुसंधान में मदद कर सकता है।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस के उपसंरक्षक सरफराज अहमद खान ने अपने सफल ऑपरेशन के लिए सर्जन डॉ विजय गुप्ता का किया आभार व्यक्त।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का सोहरा व नरगदा पंचायत का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

ब्रह्मपुर महोत्सव का हुआ समापन,पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन होगा नियंत्रित :कुलपति

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तात्सुओ यसुनागा के नेतृत्व में जापान के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment