RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी बधाई ।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह, 22 मई।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध की शिक्षा से हमें दार्शनिक, नैतिक और व्यावहारिक ज्ञान की प्राप्ति होती है । उनकी शिक्षा का उद्देश्य मानवमात्र के लिए नैतिक जीवन का मार्ग प्रशस्त करना , उसके मन के अन्धकार को दूर करना और अंततः उसे दुखों से मुक्ति दिलाना है। भगवान् बुद्ध द्वारा दी गयी चार महान सत्य और अष्टांग मार्ग की शिक्षा हमें जीवन की चुनौतियों से निपटने का मार्ग दिखाती है और हमें मानसिक शांति और मोक्ष की ओर ले जाती है। बुद्ध पूर्णिमा का यह पावन अवसर भगवान बुद्ध की शिक्षा और वर्तमान काल में हमारे जीवन में उनकी प्रासंगिकता पर मनन करने का समय है।
श्री बिरला ने कहा कि इस अवसर पर हम सब भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात करें और समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रचार-प्रसार करें। ।

Related posts

बक्सर:जिला निबंधन परामर्श केन्द्र बक्सर में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण।

rktvnews

राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं के साथ आज सरकार की बैठक संपन्न हुई।

rktvnews

ट्रांसजेंडर के प्रति समाज के नजरिए और इस समुदाय के आंतरिक द्वंद की मनोस्थिति को परिभाषित करती कवियत्री शालिनी की रचना।

rktvnews

भोजपुर:आरा में 18 दिवसीय रामलीला को लेकर तैयारियां शुरु।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

मोतीहारी:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर साइकिल रैली।

rktvnews

Leave a Comment