RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

इस बार क्या सौगात लायेगे बिहार का आम बजट??

पटना/बिहार(रवि शेखर प्रकाश)बिहार में जहां एक तरफ़ सियासी उथलपुथल मची है ।वहीं दुसरी तरफ़ राज्य का बजट सत्र शुरु होंने वाला है।जिसे लेकर कई सवाल उठ रहें है की इस बार बिहार सरकार से जनता को क्या सौगात मिलने वाली है।
एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरु होगा।जिसे लेकर बीजेपी ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।बजट सत्र से इस बार नेताओं से लेकर आम आदमी को काफी उम्मीद है।खास तौर पर किसान और मध्यमवर्गीय परिवार को ये बजट कैसे प्रभावित करेगा यह जानना काफी महत्वपूर्ण है।आम आदमी के लिये सरकार क्या खास ला रही है ,यह भी वह जानना चाहते है।बता दे की इस बार का बजट सत्र काफी खास है।क्योकिं अगस्त महीने में नई सरकार बनने के बाद यह लम्बा सत्र होगा।जिसमें बीजेपी विपक्ष में बैठेगी और जेडीयू सहित राजद और सात दलों वाली महागठबंधन की सरकार एक तरफ़ बैठकर विपक्ष के सवालों का जवाब देगी ।ऐसे में इस बार का जो बजट आयेगा उसको लेकर हंगामा तय माना जा रहा है।जहां सरकार अपने बजट के फायदे गिनवायेगी तो विपक्ष में बैठी बीजेपी उसके अवगुणों का बखान करेंगी। हांलाकि ,आम जनता को उम्मीद है की इस बार के बजट में उनके लिये कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।किसान भी सरकार से काफी उम्मीद लगा कर बैठे हुए है।अब देखना दिलचस्प होगा की सरकार उनके किये क्या घोषणा करती है ।

Related posts

पहले भुगतान फिर इस्तेमाल !!

rktvnews

नए भारत का नया राष्ट्रवाद और विदेशी सामानों के बहिष्कार का आह्वान।

rktvnews

कैसे पैदा होंगे बिना राजनीतिक ताल्लुक वाले युवा नेता?

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि मंत्रियों के साथ किसानों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा पर वर्चुअली बातचीत की।

rktvnews

जंक्शन में हुआ एक दिवसीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम, पूरे देश से पहुंचे प्रतिभागी।

rktvnews

भोजपुर:मोंटेसरी स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापिका मीना सिंह के निधन पर शोक।

rktvnews

Leave a Comment