RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

वाराणसी:उ.प्र.भोजपुरी संघ के प्रांतीय उपसचिव राजेन्द्र गुप्त के निधन पे श्रद्धांजलि अर्पित।

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)15 मई।उत्तर प्रदेश भोजपुरी संघ द्वारा एक शोक सभा वाराणसी के मैदागिन स्थित कार्यालय में आहूत की गई ।जिसमें काशी के प्रतिष्ठित नागरिक साहित्यकार और संस्था के प्रांतीय उपसचिव राजेन्द्र गुप्त के सीढ़ी से गिर जाने से दिनांक १३.०५.२०२५ की रात्रि में ब्रेन हेमरेज से हुए असामयिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट की मौन शोकांजली अर्पित की गई ।
विश्व भोजपुरी संघ के महासचिव डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी “बनारसी बाबू” ने कहा कि श्रद्धेय भैयाजी बनारसी के ज्येष्ठ पुत्र राजेन्द्र गुप्त उत्तर प्रदेश भोजपुरी संघ के प्रांतीय उपसचिव और भैयाजी बनारसी स्मृति न्यास के अध्यक्ष होने के साथ एक कवि भी थे ।वे अत्यंत मृदुभाषी और सरल सहज व्यक्तित्व के धनी थे ।उनका अस्सी वर्ष के आयु में इस तरह से निधन हमारी एक व्यक्तिगत क्षति है और काशी की साहित्यिक परंपरा को एक बड़ा आघात ।
विश्व भोजपुरी संघ एवं उत्तर प्रदेश भोजपुरी संघ अपने प्रांतीय उपसचिव राजेन्द्र गुप्त के अकस्मात निधन पर अश्रुपूरित शोक संवेदना व्यक्त करता है ।
उपस्थित प्रमुख लोगों में रामगोपाल सराफ, शिवशंकर सिंह,शंभू नाथ पांडेय, पं.राधिका रंजन त्रिपाठी, सुशील पांडेय, डॉ.दिनेश सिंह,डॉ.हिमांशु, रतन गुरु,राजन कसेरा,काशीनाथ तिवारी,ओमप्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र सचदेवा,कमलेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे ।

Related posts

12 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना समेत 6 जिलों में सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां, मई के तीसरे सप्ताह में होगी नागरिक सुरक्षा की बड़ी मॉकड्रिल।

rktvnews

बागपत:भारत स्काउट एंड गाइड की वार्षिक बैठक में बनी विस्तृत कार्ययोजना, युवाओं को चरित्र निर्माण से जोड़ने पर दिया जोर।

rktvnews

बागपत प्रशासन की पहल पर ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य पर हुई बात, खूब हुए सवाल जवाब।

rktvnews

भोजपुर:राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप : गड़हनी और बिहिया के मैच ड्रॉ,आरा एरो ने दर्ज की जीत।

rktvnews

भोजपुर:आरा के डॉ निराला ने सफल ऑपरेशन कर एक किलो का ट्यूमर निकाला।

rktvnews

Leave a Comment