RKTV NEWS/आरा/भोजपुर 16 मई।देश प्रगति की राह पर आगे बढ गया है। देश बारहवीं से पाँचवी अर्थव्यवस्था बन गया है।अगले दो सालो मे तीसरी और फिर पहली अर्थव्यवस्था बनेगा।पाँचवी अर्थव्यवस्था का मतलब विश्व मे पाँचवी सबसे बड़ी महाशक्ति और अब तीसरे महाशक्ति की ओर अग्रसर है। हमे सोच-समझ कर वोट करने की जरूरत है। जो जाति के पीछे भागते है,उन्हे समझने की आवश्यकता है कि यह चुनाव देश के भविष्य के लिए है। देश का भविष्य कौन तय करेगा, इसके बारे मे सोचने की आवश्यकता है।उक्त बाते राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने पीरो और जगदीशपुर के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कहा।
उन्होने कहा कि जाति से ऊपर उठकर देश के बारे मे सोचने की आवश्यकता है।उन्होने जनता से अपील की कि जाति के नाम पर वोट नही,बल्कि प्रधानमंत्री के नाम पर वोट करे। एनडीए के पास एक सशक्त,एक नेतृत्वकर्ता और देश को सर्वशक्तिमान बनाने वाले प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी है।जबकि विपक्ष देश और प्रधानमंत्री के लिए चुनाव नही लड़ रहा है,वह केवल मोदी कै रोकने और देश को पीछे ढकेलने के लिए चुनाव लड़ रहा है।आपके वोट से एक सांसद और देश का प्रधानमंत्री का चयन होगा।निर्णय आपको लेना है कि विकास कार्य करने वाला सांसद चाहिए कि आपको बाँटने,लड़ाने वाला सांसद चाहिए।
एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी गुरुवार को पीरो और जगदीशपुर प्रखंड के हसनबाजार,तेतरडीह, रामनगर, सकरी,कटरिया, तेलाढ़,अमेहता,अगिआंव बाजार,लहठान,पीटरो,पुरैनी,मोथी,रजेया,बसेया,महुअरी,डोमन डिहरा,खननी कला,खुर्द,चक टोला, जमुआंव,रामयाद टोला,जितौरा बाजार, देव चंदा,बरांव,जानटोला,तार,सिरीकोन,लोहई,फड़ौरा,करवनिया,एयार,केसरी,धनगाई और जगदीशपुर नगर आदि तीस से अधिक गाँवो मे भ्रमण के दौरान जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा की गई।
एनडीए प्रत्याशी का जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान, पीरो इब्राहिम मोड़,सहेजनी सहित दर्जनों स्थानो पर महती जनसमूह ने फूलमाला, अंगवस्त्र ढोलबाजे के साथ भव्य स्वागत किया। उन्हे सभी जगह सभी समुदाय मे अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सह जदयू के लोकसभा प्रभारी जय कुमार सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,कामेश्वर प्रसाद सिंह,मिथिलेश कुशवाहा, सुषुमलता कुशवाहा,मनोज उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह,विनोद सिंह,पुनम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अनील सिंह,गिरजानंद सिंह,आदित्य कुमार, संजय प्रीतम,लोजपा नेता सुनील सिंह,आमोद राय,गोल्डी सिंह,सुनील सिंह जिलापार्षद,आलोक अंजन,संध्या सिंह,मोनु सिंह,मंटु सिंह,परमजीत सिंह आदि सहित एनडीए घटक दलो के नेता,कार्यकर्ता और हजारो समर्थक शामिल थे।

