RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

लाड़ली बहना सेनाएँ बनेंगी महिला सशक्तिकरण का माध्यम: चौहान

भोपाल/मध्यप्रदेश 06जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना सेनाएँ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मददगार और महत्वपूर्ण माध्यम बनकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री चौहान 10 जुलाई को इंदौर से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि का अंतरण करेंगे। यह योजना की दूसरी किश्त है।
मुख्यमंत्री चौहान इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउण्ड से पूरे प्रदेश की लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना सेना की सदस्य होने के नाते दायित्व निर्वहन की शपथ भी दिलवाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में होगा। मुख्यमंत्री चौहान इसी दिन धार जिले में लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री इसके पूर्व गुना जिले में 8 जुलाई को लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने 05 जुलाई को अनेक कलेक्टर्स से चर्चा कर 10 जुलाई के कार्यक्रम की जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों के बारे में पूछा। उन्होंने कलेक्टर्स को योजना से जुड़े शेष डी.बी.टी. कार्य को शत-प्रतिशत स्थिति में लाने के निर्देश दिए। बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: पूर्व भाजयुमो राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य आनंद रमन ने डूब कर मरे बच्चो के परिजनों से की मुलाकात,व्यक्त की संवेदना।

rktvnews

भोजपुर : मृतक भरत तिवारी का शव पहुॅचते ही मचा हाहाकार! बिलौटी मे आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच को जाम।

rktvnews

भोजपुर:जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, भोजपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उप विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : 61 लाख 28 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन।

rktvnews

मीडिया आऊटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को नियुक्त किया ‘मैनेजिंग पार्टनर, साउथईस्ट एशिया’; एशियाई ब्रांड्स को दिलाएंगी वैश्विक पहचान

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: गुड्डू के गोल से बेरथ को मिली सफलता, पिरौटा को मिला वाक ओवर।

rktvnews

Leave a Comment