RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार:मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर हो रहे कार्यों का लिया जायजा! भव्य गंगा आरती में हुए शामिल।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर के गंगा घाट स्थित सीढ़ी घाट का भ्रमण कर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सीढ़ी घाट का चौड़ीकरण करायें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। गंगा आरती का आयोजन भी भव्य एवं विधिवत रूप से होता रहे। गंगा नदी की मुख्य धारा तक लोग सहूलियतपूर्वक पहुंच सकें, इसके लिए पथ का निर्माण ठीक ढंग से करायें। उन्होंने कहा कि गंगा नदी का एक हिस्सा इस ढंग से विकसित करें कि यहां स्थाई रूप से श्रद्धालुओं के बैठने और गंगा आरती का विधिवत आयोजन करने की समुचित व्यवस्था हो सके।
बख्तियारपुर गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट पर भव्य एवं विधिवत रूप से आयोजित गंगा आरती में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति एवं समृद्धि की भी कामना की। पंडित शीलभद्र याजी मेमोरियल पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व बालकेश्वरी याजी के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सत्यानंद याजी, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, जल संसाधन विभाग के अभियंता गण, वरीय अधिकारी गण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Related posts

सारण जिला के सिक्की आर्ट से बनी वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है-डीएम,सारण

rktvnews

एलएसएएम13 (यार्ड 81) 08 x मिसाइल लेस एम्युनिशन (एमसीए) बार्ज नौका परियोजना के पांचवें बार्ज का जलावतरण।

rktvnews

दीप जलाओं!

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मातृ दिवस पर आरा में संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित!माताओं के बीच पहेली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभायात्रा के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment