RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने जगदीशपुर के दर्जनों गांवों में किया जनसम्पर्क।

खेती-किसानी छीनने वाली मोदी सरकार को करना होगा बेदखल : सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 मई।आरा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत दर्जनों गांवों में तूफानी जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए लोगों से खेती-किस्सनी को चौपट कर देने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल और उसके सांसद-मंत्री आरके सिंह को भारी मतों से पराजित करने की अपील की।
सुदामा प्रसाद ने सुबह आठ बजे से रात्रि के आठ बजे तक हरदिया, बिमवां, इसाढ़ी, दुलारपुर, लक्ष्मीपुर, कहथू, दुलउर, दलीपपुर, केशवां, हँसवाडीह, जितौरा, बरांव, ओझवलिया, अगिआंव बाजार, कटरियां, अमेहता, लहठान, पिटरो, खननी कला, तार, फडौरा, करवनिया और एयार आदि गांवों का तूफानी दौरा करते हुए वहां जनसम्पर्क अभियान चलाया।
इस दौरान जगह-जगह सैकड़ों की तादाद में जुटे लोगोँ ने फूल-मालाओं और तीन तारा जिंदाबाद के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र के राजद विधायक रामविशुन सिंह लोहिया, राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव, पूर्व विधायक माले नेता चंद्रदीप सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खान, जिला पार्षद जिप्सा आनंद, किस्सन नेता विनोद कुशवाहा, भाकपा(माले) प्रखंड सचिव कमलेश यादव सहित दर्जनों नेता उनके साथ रहे।
सुदामा प्रसाद ने जगदीशपुर की धरती पर वीर कुंवर सिंह को याद करते हुए कहा कि आज देश आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहा है और भाजपा से मुक्ति चाहता है। मोदी सरकार अंग्रेजों की तर्ज पर ही फुट डालकर राज करने की नीति पर चल रही है। देश की सारी सम्पदा रेल, भेल, सेल, वायुयान समेत जल-जंगल-जमीन को भी अडानी-अंबानी और कम्पनियों के हवाले कर रबी है। देश के मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, महिला-पुरुष, दुकानदार, व्यवसायी सभी भाजपा और मोदी सरकार को भगाने का संकल्प ले लिया है।
जनसम्पर्क अभियान में उत्तरवारी जंगल महाल के मुखिया प्रतिनिधि अजय यादव, पूर्व मुखिया हरिशंकर यादव, एडवोकेट बृंदानन्द सिंह, जोधन यादव समेत दर्जनों समाजसेवी भी शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

श्रम विभाग की धावा दल की टीम ने डीएम और एसपी से किया मुलाकात।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में सीवान जिले को करीब 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की दी सौगात।

rktvnews

चतरा:शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयो के समय सारणी में किया गया बदलाव!19 से 25 जनवरी 2024 तक विद्यालयो के समय सारणी में किया गया परिवर्तन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की शुरूआत करेंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment