RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बिहार:सीवान:उद्यान सह कृषि यान्त्रिकरण प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/सीवान (बिहार)12 नवंबर। आज कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सिवान के सौजन्य से उद्यान सह कृषि यान्त्रिकरण प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में अम्बेडकर भवन (संवाद कक्ष) सिवान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारी सिवान एवं उपविकास आयुक्त सिवान के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में उपनिदेशक (उद्यान) सारण प्रमंडल सह सहायक निदेशक (उद्यान) विपिन कुमार पोद्दार के द्वारा जिला पदाधिकारी सिवान को पौधा भेंट करके उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात् जिला कृषि पदाधिकारी सिवान आलोक कुमार के द्वारा उपविकास आयुक्त, सिवान को पौधा भेंट करके उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में उपस्थित सभी प्रगतिशील कृषक बन्धुओं को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा बताया गया कि केला की खेती कर रहे किसान केला की वैल्यू एडिशनल कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है l इसके लिए सहायक निदेशक उद्यान से आवश्यक सहयोग प्राप्त करेंगेl साथ ही सभी प्रखंडो मे किसानो का ग्रुप बना कर खेती करें l सहायक निदेशक उद्यान द्वारा उद्यान विभाग की योजनाओं की चर्चा करते हुये बताया गया कि सिवान जिले में क्लस्टर बना कर लकड़ीनबीगंज प्रखण्ड में आँवले की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है एवं इसके अतिरिक्त केला, पपीता, अमरूद, औषधीय पौधों की खेती तथा मशरूम उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा कृषि विभाग में चलने वाली सभी योजनाओं को किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाने पर बल दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र भगवानपुर हाट के कार्यक्रम समन्वयक सह वरीय कृषि वैज्ञानिक जितेंद्र प्रसाद ने गेहूँ बीज उत्पादन, जलवायु अनुकूल कृषि की नवीनतम जानकारियों को साझा किया।
सहायक निदेशक क़ृषि अभियंत्रण,मो० शहजाद आलम द्वारा याँन्त्रिकरण की विभिन्न योजनाओं के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी सिवान सदर आलेख शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मनोरंजन कुमार क़ृषि समन्वयक द्वारा मंच का संचालन किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी सभी, सभी प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सिवान एवं लगभग 300 प्रगतिशील किसान कार्यक्रम मे भाग लिए l
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर ही कृषि विभाग सिवान के द्वारा उद्यान एवं कृषि यंत्रीकरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर बनाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया गया। 40% अनुदान पर कस्टम हायरिंग सेंटर के स्थापना के तत्वाधान में जिला पदाधिकारी के द्वारा 5 कस्टम हायरिंग सेंटर के लाभुक किसानों को ट्रैक्टर एवं अन्य यांत्रिक उपकरणों की चाबी सुपुर्द की गई। जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related posts

स्टेप बाय स्टेप क्लासेज की खुशी कुमारी ने इंटर में जिला में द्वितीय स्थान पाया।

rktvnews

राजनांदगांव : मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्टोरेट स्वीप गार्डन से निकाली गई वाक द सिटी पैदल रैली

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुरी संस्कृति के विभूति : भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि प विशेष।

rktvnews

पटना:औद्योगिक विकास को गति: ₹350 करोड़ के निवेश से 2300 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

दरभंगा:जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान शिविर का भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment