RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत नाम निर्देशन कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)24 अप्रैल।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत नाम निर्देशन कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त 33 बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु दिनांक 07 मई 2024 से दिनांक 14 मई 2024 तक (11 मई एवं 12 मई को छोड़कर) प्रतिदिन 11:00 बजे पूर्वाह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक नाम निर्देशन का कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी, बक्सर के कार्यालय कक्ष में किया जाएगा।
उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि नाम निर्देशन पत्र की पर्याप्त प्रतियां तैयार करेंगे। साथ ही पर्याप्त संख्या में नाजिर रसीद, निर्देशन पत्र एवं प्रारूप 26 उपलब्ध रखेंगे तथा दिनांक 07 मई 2024 से दिनांक 14 मई 2024 तक (11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक) नियमानुसार नामांकन शुल्क प्राप्त करते हुए आवेदक को नाजिर रसीद, नाम निर्देशन पत्र एवं प्रारूप 26 प्राप्त कराएंगे।
आयोग के निर्देशानुसार नाम निर्देशन की पूरी प्रक्रिया की तिथिवार समय के साथ वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को कक्ष के बाहर एवं कक्ष के अंदर वीडियोग्राफी हेतु आवश्यक व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर नामांकन प्रक्रिया की निगरानी हेतु सीसीटीवी एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) की व्यवस्था करेंगे। साथ ही की व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया गया।
संपूर्ण नाम निर्देशन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, बक्सर द्वारा किया जाएगा।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोपाल:श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 ट्रेड के अंतर्गत सशक्त बनेंगे कारीगर व शिल्पकार।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय, पुरी की 75वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया।

rktvnews

चतरा:मंत्री संजय प्रसाद यादव का चतरा आगमन।

rktvnews

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में राजस्थान के शैक्षिक नवाचारों और फ्लैगशिप योजना की गूंज -डायल फ्यूचर‘ कार्यक्रम में 87 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए लाभान्वित -शासन सचिव, स्कूल शिक्षा

rktvnews

Leave a Comment