RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रांची:भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण के खिलाफ वोट केलिए देश की जनता संकल्पित : बाबूलाल मरांडी

सनातन विरोधियों को सबक सिखाएगी जनता।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 10 मई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज शाम मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। रामगढ़ के जुझारू नेता धनंजय कुमार पुटुस एवम संदीप साहू के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में संदीप साहू , त्रिपुरारी मिश्रा , संदीप अग्रवाल , सुनील साहू, विकास कुमार पंकज सिंह , प्रीतम सिंह , विशाल विश्वकर्मा ,बबलू अंसारी , गौतम सिंह , सिद्धार्थ सिंह , भोला महतो , अमन आदित्य ,नीरज कुमार , रमेश कुमार , राजीव रंजन भारत कुमार सुनील कुमार ,राजीव दास
कैलाश महतो , सुरेंद्र राम ,रघुचरण स्वामी ,श्रीधर सिंह , सिकंदर सोनी ,अजय राम , अमर बोदरा शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत एवम अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री मरांडी ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार ,परिवारवाद, तुष्टिकरण के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में लगातार देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है। लगातार समर्थन बढ़ रहा। इसी क्रम में धनंजय कुमार पुटुस,संदीप साहू, सहित सैकड़ों युवा भाजपा से जुड़ रहे।
उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को तेज करने केलिए तीसरी बार मोदी सरकार ,अबकी बार 400पार के संकल्प को पूरा करना है।
उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो को भाजपा के विकसित भारत अभियान को पूरा कराने में अपना अपना योगदान सुनिश्चित कराने का आहवान किया। प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की जनता 14लोकसभा सीट एन डी ए के खाते में देगी। 13कमल फूल और एक केला फल के रूप में 4जून को झारखंड की जनता भारत माता के चरणो में अर्पित करेगी।

Related posts

दरभंगा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर (मुख्य समारोह) में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

भोपाल:मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की हुई समीक्षा।

rktvnews

एक गृहणी की नजर से!

rktvnews

बंगाल की पुस्तक का भोपाल में लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगे के साथ तस्वीरें अपलोड करने का आह्वाहन किया।

rktvnews

कोल इंडिया लिमिटेड ने भविष्य के विकसित भारत विज़न के साथ 50वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment