RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

एक गृहणी की नजर से!

रचनाकार :संजू वर्मा (जमशेदपुर)

एक गृहणी की नजर से!

तुम कहते हो यह मकान तुम्हारा है
पर इसे घर तो हमने बनाया
माना कि पुत्र तुम्हारा है
पर सुपुत्र हमने बनाया
पूरी जिंदगी तुम धन अर्जन में लगे रहे
पर उसे सहेज कर रखना भी तो बड़ी बात है
घर में आकर तुम निश्चिंत हो जाओ
इसका ख्याल सदा रखा हमने
अगली सुबह उसी जोश से निकलो
तुम्हारे कदमों में बिछ गए हम
और तुम निकल गए अपने कर्म पथ पर
क्या अच्छा नहीं होता कि
एक बोसा ही रख देते माथे पर
कह देते कि ‘अपना ख्याल रखना’
तुम नहीं जानते ये तीन शब्द
मुझे तीनों लोक
का सुख दिला जाते हैं
खैर मैं फिर भी लगी रहूँगी
तुम्हारे मकां को
घर बनाने में।

Related posts

आरा सहित जिले के विभिन्न जगहों पर भाकपा-माले ने मनाया कर्पूरी जन्मशताब्दी समारोह।

rktvnews

केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2023।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

झारखंड:भाषा के नाम पर राज्य की जनता को लड़वा रही राज्य सरकार : अमित मंडल

rktvnews

सामाजिक बंधन ढीलें पड़ जायेंगे और विखंडन हावी होने लगेगा :अनायास

rktvnews

उपराष्ट्रपति 4 जनवरी, 2024 को जम्मू का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment