RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार के लिए नियुक्त विशेष प्रेक्षक ने जिले का किया परिभ्रमण।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण ( मोतीहारी)10 मई।भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर बिहार के लिए नियुक्त विशेष प्रेक्षक के द्वारा आज पूर्वी चंपारण जिला का परिभ्रमण किया गया। अपने परिभ्रमण के दौरान विशेष प्रेक्षक ने पूर्वी चंपारण एवं शिवहर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक गण के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण के कार्यालय कक्ष में बैठक कर निर्वाचन संबंधित तैयारी की अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विशेष प्रेक्षक को जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन संबंधित तैयारी की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
यहां से निकलने के बाद विशेष प्रेक्षक के द्वारा मोतिहारी स्थित एम एस कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया और वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। यहां पर उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण के द्वारा विशेष प्रेषक महोदय को सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Related posts

राजद शिष्ट मंडल ने गुडी पंचायत मुखिया पति की हत्या पर परिजनों से मिल जताई संवेदना!तत्काल कानूनी कार्रवाई का दिया आश्वासन।

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने मिशन परिवार विकास अन्तर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए सर्विस वोटरों की कुल संख्या 93 हजार 187 :अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

अब पर्यटक शाम 6 बजे तक अमृत उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे।

rktvnews

इंदौर:दूरदर्शन से कथक में ए ग्रेड मान्यता प्राप्त करने वाली क्षेत्र की गौरवशाली कलाकार बनीं डॉ. अंजना चौरसिया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment