RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़) 25 जून।महिला सशक्तिकरण प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की अब तक चार किस्त जारी की जा चुकी है। इस योजना का लाभ लेकर ऐसी कई कहानियां है, जो समाज के लिए प्रेरणा का विषय बन गई है।
गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम खुडियाडीह निवासी ’एस कुमारी जगत’ ने कहा कि महतारी वंदन योजना से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा दिए हैं। हर माह 1 हजार रुपए मिलने वाली राशि का उपयोग सुअर पालन के व्यवसाय के लिए कर रही है। एस कुमारी जगत एक गृहणी है, जो मजदूरी करके अपना जीवनयापन करती है और योजना से मिली राशि का उपयोग सुअर पालन के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कर रही है।
एस कुमारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना मेरे जैसे बहुत सी महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है। मुझें चार किश्तों के रूप चार हजार रूपये मिल चुकी है। राशि का उपयोग मैं सुअर पालन व्यवसाय के लिए कर रही हूँ। उन्होंने बताया कि अभी इसे छोटे रूप में शुरू की है आने वाले समय में इस व्यवसाय को आगे बढ़ायेंगे। सुअर पालन से आमदनी बढ़ी है। महिलाओं को प्रत्येक माह 1 हजार रुपए की मिलने वाले राशि आजीविका संवर्धन एवं घरेलू खर्चाे के लिए सहायक होती है। यह सब महतारी वंदन योजना के कारण संभव हुआ है।

Related posts

नारनौल:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नीरपुर राजकीय स्कूल की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश।

rktvnews

बिहार में ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, 15 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश।

rktvnews

अपनी भारी-भरकम कद-काठी के लिए मशहूर हुए भारतीय राजनेता।

rktvnews

दरभंगा:राजस्व से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मनबस ने दृढ़ इच्छाशक्ति से बनाई अपने आर्थिक उन्नति की राह।

rktvnews

क्या जघन्य अपराधियों की न सुनी जाये पैरोल की अर्ज़ी?

rktvnews

Leave a Comment