RK TV News
खबरें
Breaking News

भारत की सीमाओं की मजबूत सुरक्षा जरूरी।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह ,08 मई।राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा ‘राष्ट्रीय सुरक्षा : प्रतिमान और चुनौतियाँ’ (Vision 2047 For India) विषय पर एक राउंडटेबल डिस्कशन का दिल्ली में आयोजन किया गया। इसके एक्सपर्ट्स मेजर जनरल एसवीपी सिंह और मेजर जनरल सोरेश भट्टाचार्य थे। चर्चा की अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा ने की। मंच के सह-संगठन मंत्री विक्रमादित्य सिंह मोडरेटर की भूमिका में रहे। मेजर जनरल एसवीपी सिंह ने चर्चा का आरंभ करते हुए कहा कि 2008 ई. का ताज अटैक एक वेक अप कॉल था। इस घटना ने हमें समझाया कि हमारी सुरक्षा सिर्फ हमारे घरों तक सीमित नहीं हो सकती बल्कि सुरक्षित पड़ोस भी होना आवश्यक है। चर्चा को आगे बढ़ाते हुए मेजर जनरल सोरेश भट्टाचार्य ने कहा कि अरेबियन सी से लेकर चाइना सी तक हमारे इंटरेस्ट का क्षेत्र है, इस बात की ओर अटल जी ने हमारा ध्यान खींचा था। हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। चर्चा में शामिल होते हुए संगठन के सह-संगठन महामंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुरक्षा विषय और उसके नरेटिवस पर अपनी बात रखी।
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच लगभग पिछले 10 वर्षों से ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ से जुड़े विषय को लेकर समाज, प्रशासन और बुद्धिजीवियों के बीच जाता रहा है। लोग लगातार स्वेच्छा से इस मंच से जुड़ रहे हैं। इसी जुड़ाव की कड़ी में मंच ने हंसराज कॉलेज के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस अवसर पर प्रमुख लोगों में डॉ विवेक ,डॉ इंद्रप्रीत, छतर , हडुंगरा ,मयंक , अभय , डॉ. पवन एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान:पंचायतीराज संस्थाओं के प्रस्तावित उप-चुनाव स्थगित

rktvnews

युद्ध की विभीषिका और सीज फायर का औचित्य पर मंथन, प्रधानमंत्री का निर्णय जनहित में : प्रो जंग बहादुर पांडे

rktvnews

सारण के तीन नर्सिंग कर्मियों को मिला फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्स अवार्ड, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित।

rktvnews

इंदौर:मंत्री सिलावट ने केवड़ेश्वर घाट का किया लोकार्पण।

rktvnews

46 गाड़ियों में लगाए गए सामान्य श्रेणी के 92 कोच; 22 दूसरी गाड़ियों के भी विस्तार की योजना।

rktvnews

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन परिसर में ध्वाजारोहण किया।

rktvnews

Leave a Comment