RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने अगिआंव विधानसभा के लिए किया नामांकन।

दलित – गरीब के सवालों पर सड़क से सदन तक करूंगा संघर्ष: शिवप्रकाश रंजन

नामांकन बाद हुई सभा और रोड शो, शामिल हुए बड़ी संख्या में छात्र – नौजवान, किसान – मजदूर

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)08 मई।अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने आज नामांकन किया। नामांकन समारोह और नामांकन के बाद हुआ सभा और रोड शो में बड़ी संख्या में छात्र – नौजवान, किसान – मजदूर शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाकपा माले राज्य सचिव कुणाल , पोलित ब्यूरो सदस्य मीना तिवारी, दिल्ली राज्य सचिव रवि राय, सहित जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव, अगिआंव के प्रमुख मुकेश यादव, माले केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव,युवा राजद नेता जिला, परिषद सदस्य भीम यादव, सहित इंडिया गठबंधन के जिला सहित प्रखण्ड स्तरीय नेता शामिल हुए।
रोड शो पीरो, नगरी, चरपोखरी, गड़हनी, अगिआंव, पवना तक हुआ।
सभा को सम्बोधित करते हुए उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि यह चुनाव आपके क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास के लिए हो रहा है। इस चुनाव से हमे गरीब – दलित विरोधी नितीश- मोदी सरकार को जवाब देना है। हमे चुनाव से बड़गांव के 23 साथियों को फ़साय जाने का भी हिसाब लेना होगा।
उन्होंने कहा कि हम आजीवन दलित – गरीब, मजदूर – किसान, महिला, अल्पसंख्यकों के सावालों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करूंगा।

Related posts

फार्मास्यूटिकल्स विभाग 26 से 27 मई, 2023 तक नई दिल्ली में ‘इंडिया फार्मा एंड इंडिया मेडिकल डिवाइसेस’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार एवं डाक के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की उपायुक्त ने की गहन समीक्षा।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने फरवरी 2025 महीने के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन की केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पर 34वीं मासिक रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 20 वर्ष के दौरान गुजरात के शहरी विकास पर केंद्रित समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

देहरादून: सीएस ने उत्तराखण्ड जल आपूर्ति कार्यक्रम की 11वीं उच्चाधिकार प्राप्त समिति ( HPC ) की बैठक में दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच बना जागरूकता का मंच,परिवहन विभाग ने मंच से नुक्कड़ नाटक द्वारा यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment