RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली/24 दिसंबर।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है –
‘‘मैं प्रभु यीशु मसीह के जन्म के प्रतीक क्रिसमस के शुभ अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
यीशु मसीह का जीवन करुणा, क्षमा, प्रेम और सहानुभूति के शाश्वत मूल्यों को दर्शाता है। हम इन शाश्वत गुणों को हमेशा याद रखें जो हमारे जीवन को समृद्ध बनाते हैं और हमारे संबंधों को मजबूत करते हैं।
इस दिन की खुशी हमारे भीतर गूंजती रहे, शांति, सद्भाव और खुशी को बढ़ावा दे। सभी को हार्दिक खुशी और सद्भावना से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं।‘’

Related posts

बिहार:भोजपुर:जलेबी खाकर 50 लोग हुए बिमार।

rktvnews

बिहार:सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 3 से 4 नवंबर तक कोल्लम-तिरुवनंतपुरम (केरल) का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी हेतु इंसाफ मंच भोजपुर जिला कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र बनाने हेतु जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र पर लगा शिविर।

rktvnews

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और राज्य के लिए डिजिटल गवर्नेंस योजना पर चर्चा की।

rktvnews

Leave a Comment