RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:कोईलवर थानान्तर्गत 01 ट्रक में लदा 894.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब माफिया गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 05 मई।कोईलवर थानान्तर्गत 01 ट्रक में लदा कुल-894.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब माफिया गिरफ्तार। भोजपुर पुलिस को शुक्रवार को समय करीब 10:30 बजे पूर्वाहन में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कोईलवर थानान्तर्गत छपरा की ओर से आ रही 01 ट्रक में अवैध शराब की तस्करी की जा रही हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी एवं शराब तस्कर की गिरफ्तारी हेतु भोजपुर पुलिस ने पु०नि० नरोत्तम चन्द, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, कोईलवर थाना के नेतृत्व में स०अ०नि० वरूण कुमार, कोईलवर थाना, डी०आई०यू० शाखा एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया । गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कोईलवर थानान्तर्गत जलालपुर एवं नारायणपुर के बीच फोरलेन पर सघन वाहन चेकिंग की कार्रवाई की गई, चेकिंग के कम में 01 ट्रक से विभिन्न ब्रांड का कुल-3564 बोतल, कुल-894.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया तथा इसमें संलिप्त 02 शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया हैं। इस संबंध में कोईलवर थाना कांड सं0-213/2024,दिनांक-03.05.2024, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं संशोधित उत्पाद अधिनियम-2018 दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

गिरफ्तारी

(i) दीपक यादव, पिता सुरेन्द्र, सा० थाना-पकड़ी, जिला-बलिया (उ०प्र०)
(ii) सचिन यादव, पिता-सत्येन्द्र यादव, सा०-डिहवा, पोस्ट-रसरा, थाना-नगरा जिला-बलिया (उ०प्र०)

Related posts

इंदौर:डॉ. अतुल मलिकराम की अध्यक्षता में ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

रायपुर : विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित करें शिक्षक : राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और दुखद रेल दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

देहरादून: प्रदेश में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ सख्त अभियान की शुरूआत।

rktvnews

गया:केंद्रीय टीम ने जिला में स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी।

rktvnews

दुमका : प्रसिद्ध खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत एवं नवनिर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का विधायक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment