RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

पटना:विशेष बच्चों में कौशल-विकास हेतु प्रेम और निरन्तर प्रेरणा परमावश्यक: डॉ अनिल सुलभ

हेल्थ इंस्टिच्युट में आयोजित 3 दिवसीय वैज्ञानिक-कार्यशाला का हुआ समापन, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण-पत्र।

RKTV NEWS/ पटना(बिहार )05मई। विशेष आवश्यकता वाले वच्चों और व्यक्तियों में निजी-कौशल के साथ-साथ सामाजिक-कौशल के विकास हेतु आवश्यक है कि उन्हें मानसिक-बल प्रदान किया जाए। उनके साथ प्रेम और सम्मान पूर्वक व्यवहार हो।उन्हें निरन्तर प्रेरणा दी जाए तथा उनसे जुड़ा और जोड़ा जाए। किसी भी व्यक्ति का जीवन, भले वह दिव्यांग हो अथवा सामान्य, तभी सार्थक और मूल्यवान हो सकता है, जब उसमें सामाजिक-दृष्टि विकसित हो। मानसिक रूप से असक्षम दिव्यांगों के लिए यह अवश्य कठिन है, किंतु अन्य प्रकार की शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे दिव्यांग इस हेतु सक्षम बनाए जा सकते हैं।
भारतीय पुनर्वास परिषद, भारत सरकार के सौजन्य से, इंडियन इंस्टिच्युट औफ़ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च, बेउर में, “विशेष बच्चों में निजी और सामाजिक कौशल विकास” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय वैज्ञानिक-कार्यशाला के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए, संस्थान के निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने रविवार को यह बातें कही।
समारोह के मुख्य अतिथि और पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विशेष बच्चों में, सामान्य जीवन जीने योग्य कौशल और उनके सामाजिक-सरोकार बढ़ाने के कौशल के विकास में विशेष शिक्षाकों की भूमिका सबसे बड़ी है। सबसे पहली आवश्यकता यह है कि विशेष-शिक्षकों को अधिकाधिक सक्षम बनाया जाए। ये शिक्षक ही बार-बार समझाकर विशेष बच्चों को अपना जीवन जीना और अन्य लोगों के साथ संबंध विकसित करना सिखा सकते हैं। अन्य बच्चों और समाज के अन्य लोगों के साथ वे कैसे घुल-मिल सकते हैं, इसके लिए उन्हें तैयार कर सकते हैं। न्यायमूर्ति प्रसाद ने प्रतिभागी पुनर्वासकर्मियों को प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।
सुप्रसिद्ध नैदानिक मनोवैज्ञानिक डा नीरज कुमार वेदपुरिया, वाक्-श्रवण-विशेषज्ञ डा ज्ञानेन्दु कुमार, मनोवैज्ञानिक सामाजिक कार्यकर्ता निशान्त कुमार, विशेष संसाधन शिक्षक प्रेमलाल राय, सुनील कुमार यादव तथा रजनीकांत ने आज के सत्र में अपने वैज्ञानिक-पत्र प्रस्तुत किए। मंच का संचालन कार्यशाला के समन्वयक प्रो कपिल मुनि दूबे ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन देवराज ने किया।

Related posts

भोपाल:स्कूली शिक्षा में कक्षा 8 से 12 में कृ‍त्रिम बुद्धिमता (एआई) के कौशल को किया जाये शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बेतिया:वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

इंदौर: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू,आगामी 7 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया।

rktvnews

भोजपुर: रोटरी क्लब ऑफ आरा ने चिकित्सक सम्मान समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

नारनौल:ब्लॉक स्तर पर सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता आयोजित ।

rktvnews

लोकतंत्र की रक्षा देश की रक्षा- दिलराज प्रीतम

rktvnews

Leave a Comment