RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

प्रधानमंत्री ने ओडिशा का दौरा किया और दुखद रेल दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।

RKTV NEWS/03 जून।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा का दौरा किया और बालासोर में दुखद ट्रेन दुर्घटना के बाद चल रहे बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना स्थल और अस्पताल का दौरा किया जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलगाड़ियों में यात्रा कर रहे विभिन्न राज्यों के लोग इस भीषण त्रासदी से प्रभावित हुए हैं। दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनों को खोने वाले शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है।
प्रधानमंत्री ने दुर्घटना की त्‍वरित जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने तुरंत राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए ओडिशा सरकार, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों, विशेष रूप से युवाओं के प्रयासों की सराहना की, जिन्‍होंने रात भर बचाव कार्य में सहयोग किया। प्रधानमंत्री ने घायलों की सहायता के लिए बड़ी संख्‍या में रक्‍त दान के लिए पहुंचे स्‍थानीय नागरिकों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ रेल विभाग, रेल मार्ग पर शीघ्र यातायात बहाल करने के लिए कार्य कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों, आपदा राहत बल के कर्मियों और रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, प्रधानमंत्री ने भीषण त्रासदी से निपटने के लिए सरकार की पुरजोर सहायता का आश्‍वासन दिया।

Related posts

देहरादून:केन्द्रीय बजट 2026-27 किसानों को सशक्त,युवाओं को अवसर, महिलाओं को बनाता आत्मनिर्भर : पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

चतरा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का चतरा में भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा में सांसद सुदामा प्रसाद ने उठाया जवईनिया में कटाव तथा जिले में बाढ़ का मुद्दा।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के अगिआंव और संदेश विधानसभा के नौ मंडल अध्यक्षो की घोषणा।

rktvnews

भोजपुर : संगठन मंत्री डॉ सुरेश जी पाण्डेय के नेतृत्व में इतिहास संकलन समिति को सशक्त बनाने पर हुआ विमर्श।

rktvnews

शाहपुर में इंडिया गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment