RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका : प्रसिद्ध खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत एवं नवनिर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का विधायक ने किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 जनवरी।दुमका शहरी क्षेत्र अंतर्गत नागरिक सुविधाओं एवं खेल अवसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शनिवार को प्रसिद्ध खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत एवं नवनिर्मित शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम, दुमका का उद्घाटन विधायक, दुमका बसंत सोरेन के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दुमका उप-राजधानी है और इसे उप-राजधानी के अनुरूप संवारने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। वर्तमान समय में कई विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। आगे भी दुमका जिले को विभिन्न जनहितकारी एवं विकासोन्मुखी योजनाओं से आच्छादित कर समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम सभी प्रकार के इनडोर खेलों के लिए निर्मित किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से बैडमिंटन की सुविधा उपलब्ध है। स्टेडियम के संचालन हेतु शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिससे आमजन इससे जुड़ सकेंगे। इसके अतिरिक्त यहां कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस सहित अन्य इनडोर खेलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सामग्री उपलब्ध है। साथ ही स्टेडियम परिसर में योगा कक्षाएं संचालित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।
विधायक ने खूंटाबांध तालाब में पैडल बोटिंग की शुरुआत के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खूंटाबांध तालाब दुमका शहर का एक प्रमुख एवं मनोरम स्थल है। आमजनों के मनोरंजन एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां बोटिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए मात्र ₹30 प्रति राइड शुल्क निर्धारित किया गया है। बोटिंग संचालन में सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में और भी पैडल बोट्स की व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिले के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय संस्कृति और परम्पराओं से रूबरू हुए विदेशी मेहमान, स्पीकर बिरला संग मनाया लोहड़ी पर्व।

rktvnews

भोपाल:हम सुशासन और संवेदनशीलता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नवादा:वन स्टॉप सेंटर के नवनिर्मित भवन उद्घाटन किया।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

खैरागढ़ महोत्सव के दूसरे दिन शास्त्रीय गायन, सितार वादन, राम की शक्ति पूजा एवं दूधमोंगरा की प्रस्तुति ने बांधा समां।

rktvnews

पटना डीएम ने घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता के आरोप में पर्यवेक्षिकाओं,आंगनबाड़ी सेविका सहित प्रधान लिपिक पर की कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment