RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमानगढ़:एक दिवसीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन।

जिला कलेक्टर ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने के लिए किया प्रेरित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 22 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से अनुमोदित 100 दिवसीय कार्य योजना अंतर्गत शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से जिला स्तरीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के करणी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के पदेन अध्यक्ष जिला कलक्टर काना राम, भाजपा जिला महामंत्री विकास गुप्ता, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व कस्तुरबा गांधी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
सम्मेलन में जिला कलेक्टर काना राम ने कहा कि अहिंसा और कौमी एकता वह विषय है जिस पर वर्तमान में सबसे ज्यादा काम करने की आवश्यकता है। हम गांधी जी के विचारों के बारे में स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ते आए है, परंतु हमें उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। गांधी जी के दो विचार मुझे जीवन में सबसे ज्यादा प्रभावित करते है। जिनमें पहला विचार साध्य के साथ साधन भी पवित्र होना जरूरी है।जिसके माध्यम से अनेकों समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है, हम सब की बहुत सारी मांगे हो सकती है परंतु मांगने का तरीका महत्वपूर्ण हो जाता है, कई बार आंदोलन अहिंसक हो जाते है, यह गांधी जी का मार्ग नहीं है। हमें प्राप्त करने का तरीका भी पवित्र रखना होगा। दूसरा विचार पापी से नफरत नहीं करना, पाप से नफरत करना है। हम गलती करने वाले व्यक्ति में कमियां ढूंढते हैं, जबकि हमें परिस्थितियों पर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. श्याम सुंदर शर्मा ने अहिंसा पर विभिन्न धर्मों के विचार, व्यख्याता हरजिंद्र सिंह ने कौमी एकता वर्तमान समय में प्रासंगिकता, वरिष्ठ अध्यापक अभिमन्यु ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना, गुरु हरिकिशन विद्यालय के संगीतज्ञ गिरिराज शर्मा ने विभिन्न धर्मों के गीत, प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित ने राष्ट्रीय एकता में युवाओं – की भूमिका और दायित्व, व्याख्याता कैलाश भंडारी ने विविधता में एकता का प्रतिमान भारत का संविधान इत्यादि विषयों पर व्याख्यान दिए।
कार्यक्रम में सीडीईओ शक्ति रानी, डीईओ हंसराज जाजेवाल सहित सभी उपखंडों से एसएचजी सदस्य, स्काउट गाइड, सामाजिक कार्यकर्ता, सीएलजी सदस्य, एनजीओ सदस्य, महिला सहायता समिति सदस्य, एनएसएस, एनसीसी इत्यादि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में लेखाधिकारी कर्मजीत सिंह व डाइट वरिष्ठ व्याख्याता सुलतान सहू ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

पहली 25टी बोलार्ड पुल टग नौका 02 फरवरी 2024 को नौसेना जहाज मरम्मत यार्ड कोच्चि में सौंपी गई।

rktvnews

24 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ राहत के नाम पर सरकार और जिला प्रशासन दौड़ा रहे कागजी घोड़े: अशोक राम

rktvnews

चतरा:जनगणना-2027: स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, नागरिकों से पोर्टल पर पंजीकरण की अपील।

rktvnews

ट्रिनिटी एयर ट्रैवल एंड टूर्स ने ‘ट्रिनिटी स्टडी अब्रॉड’ की वृद्धि के साथ वैश्विक शिक्षा क्षेत्र में अपने विस्तार को मजबूत किया।

rktvnews

Leave a Comment