RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे के विरुद्ध जागरूकता और नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय की सख्त मॉनिटरिंग जरूरी:अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)03 मई। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने कहा कि नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिये कि नशीले पदार्थों और नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय की सख्त मॉनिटरिंग के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों के समीप स्थित पान और चाय की दुकानों का औचक निरीक्षण भी नियमित रूप से किया जाए।
श्री कुमार शुक्रवार को शासन सचिवालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), राजस्थान की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को ड्रग्स के परिवहन मार्ग और H श्रेणी में आने वाली दवाइयों की अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने तथा इनके स्टॉक एवं खपत की प्रभावी ट्रैकिंग के लिए उचित मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी सम्बंधित विभागों को परस्पर समन्वय से कार्य कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि छात्रों को नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षण संस्थानों में समय- समय पर नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलवाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में डोडा-पोस्त चूरी नष्टीकरण का संयुक्त अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही प्रदेश में बार की तरह ही कैफे, होटल्स एवं रेस्टोरेंट आदि के परिसर में भी ड्रग्स के विरुद्ध चेतावनी लगाने के लिए कहा। बैठक में अधिकारियों द्वारा प्रदेश में अफीम और गांजे की खेती पर नियंत्रण के लिए प्रभावी मुखबिर तंत्र स्थापित करने के सम्बन्ध में भी विचार विमर्श किया गया।
श्री कुमार ने अधिकारियों से पूर्व में आयोजित नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक में मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना के सम्बन्ध में भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक घनेन्द्रभान चतुर्वेदी ने बताया कि नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर तंत्र (NCORD) की बैठक में दिए गए निर्देश की पालना में जयपुर में जल्द ही आदर्श नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा। साथ ही राज्य के युवाओं में नशा मुक्ति की राह को प्रशस्त करने के लिए BUDDY कार्यक्रम को और भी सशक्त तरीके से लागू किया जाएगा।
बैठक में पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वी.के सिंह, क्षेत्रीय निदेशक एनसीबी घनश्याम सोनी सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग एवं आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: शनिवारीय गतिविधि के तहत विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे: नरेंद्र मोदी

rktvnews

गिरीडीह:आज से शुरू “गुड गवर्नेंस वीक- प्रशासन गांव की ओर” अभियान, 25 दिसंबर तक लगेंगे शिविर:उपायुक्त, रामनिवास यादव

rktvnews

चतरा:प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे पैक्स/व्यापार मंडल में 500 एम टी क्षमता के गोदाम निर्माण के चयन हेतु बैठक।

rktvnews

नीतीश कुमार ने अधिकारी के सिर पर गमला रख दिया, प्रशांत किशोर बोले – नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे राज्य का नेतृत्व कर सकें, उनको CM बनाए रखना BJP की मजबूरी।

rktvnews

झारखंड:DDU-GKY के प्लेस्ड अभ्यर्थियों के लिए JSLPS द्वारा बेंगलुरु में आयोजित हुआ एलुमनी मिलन समारोह।

rktvnews

Leave a Comment