RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: एमएलसी महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में माले प्रतिनिधियों का कन्वेंशन संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मई।स्थानीय प्राधिकार (विधान परिषद) आरा-बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज भाकपा-माले समर्थित जनप्रतिनिधियों का कन्वेंशन भाकपा-माले जिला कार्यालय, श्रीटोला, आरा में आयोजित किया गया।
कन्वेंशन में भाकपा-माले के जिला सचिव अभ्युदय, केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव,राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव,राजद के वरिष्ठ नेता एवं सन्देश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव,पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,चन्द्रदीप सिंह सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि जिला पार्षद मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य आदि शामिल हुए!
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की जीत लोकतांत्रिक और जनपक्षधर ताकतों को मजबूत करेगी।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे एकजुट होकर महागठबंधन प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करें।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे दौर में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे जनता के सवालों और अधिकारों की आवाज को मजबूत करें।
कन्वेंशन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार चलाने तथा महागठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
कन्वेंशन का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया।
कन्वेंशन में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला पार्षद प्रतिनिधि दुदुन सिंह, मुखिया भरत सिंह,मुखिया पिंटू साह,मुखिया संतोषी देवी,पंचायत समिति अजय सिंह,राजद नेता मिंटू शर्मा,पंचायत समिति प्रतिनिधि हरेंद्र पासवान,वार्ड मु०राजन,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि लल्लू कुमार,मुखिया प्रतिनिधि आजाद राम,मुखिया रामबाबू चंद्रवंशी,वार्ड सदस्य वैजनाथ यादव,वार्ड सदस्य संजय कुमार राम,वार्ड पार्षद दुर्गावती कुमार,वार्ड पार्षद नागेन्द्र राम,मुखिया देवी, मुखिया संजय यादव,वार्ड सदस्य संतोष यादव,भोला यादव,शिवमंगल यादव,निरंजन केसरी, महेश प्रसाद,दिलिप कुमार,सुधीर सिंह,चंदन कुमार,हरिनाथ राम,रणधीर कुमार राणा आदि कई लोग शामिल थे!

Related posts

लचीलेपन, नवाचार, समावेश और विकास के बारे में भारत की गाथाएं प्रामाणिकता और ईमानदारी के साथ बताई जानी चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण!सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

छत्तीसगढ : राज्यपाल से पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

चतरा : स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक।

rktvnews

जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : बारिश में छाता तथा रेनकोट के साथ राहुल तिवारी व समर्थकों ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

Leave a Comment