RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न,पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतगणना की दिशा में सशक्त तैयारी।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)30 अक्टूबर।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए बुधवार को एम० पी० हाई स्कूल, बक्सर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, बक्सर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता आलोक नारायण वत्स तथा वरीय उपसमाहर्ता , रवि बहादुर EVM सेल उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को मतगणना प्रक्रिया के सभी चरणों — मतगणना टेबल की व्यवस्था, ईवीएम/VVPAT की गणना की विधि, फॉर्म-17सी की जाँच, मतगणना पर्यवेक्षकों की भूमिका, और परिणाम संकलन की प्रक्रिया — की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी बक्सर ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जहाँ सटीकता, पारदर्शिता और त्वरित कार्यप्रणाली अनिवार्य है। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी-कर्मी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र पर सभी व्यवस्थाएँ आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों।
उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक कर्मी अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें, ताकि जनता के मतों का सम्मान सुरक्षित रहे और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चुनाव की पारदर्शिता, निष्पक्षता और पेशेवर दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related posts

तीन माह से शिक्षक और कर्मचारी का वेतन और पेंशन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण:कार्यकारी अध्यक्ष डा कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज को मिला चुनाव चिन्ह, ‘स्कूल का बस्ता’ चिन्ह पर लड़ेंगे चारों प्रत्याशी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

rktvnews

लूं को आपदा घोषित करे सरकारें-माले! लूं से मरने वाले परिजनों को 4 लाख रु० मुआवजा दे सरकार-दिलराज प्रीतम।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुँवर सिंह स्मारक समिति ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

दुमका:राजस्व,आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा जाति एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment