RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा नगर परिषद में अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण, उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद साव निर्वाचित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)16 मार्च।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में संबंधित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के उपरांत नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद श्री प्रेमचंद साव तथा वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद वेदवती जायसवाल द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। मतदान के पश्चात मतगणना कराई गई, जिसमें प्रेमचंद साव को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि वेदवती जायसवाल को 8 मत मिले। एक मत अमान्य घोषित किया गया। बहुमत प्राप्त होने पर श्री प्रेमचंद साव को चतरा नगर परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

नीतीश कुमार के आगे मुरेठा समर्पित किए जाने पर PK का सम्राट चौधरी पर तंज।

rktvnews

भोजपुर:राज्य स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण से हुआ समापन, पटना ने वैशाली को हराया, बना चैंपियन।

rktvnews

शराब माफियाओं की शामत आई😫 रेल थाने ने की है कड़ाई।

rktvnews

बाल कविता: बने संतान आदर्श हमारी।

rktvnews

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा सेमिनार आयोजित – गत 75 वर्षों में देश में लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ – राष्ट्रपति

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखंड सरकार द्वारा केंदाडीह खनन पट्टा विलेख का निष्पादन, राज्य सरकार की ओर से उपायुक्त द्वारा पट्टा विलेख पर किया गया हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment