RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बकरीद के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)05 जून।आज ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु भोजपुर जिले के जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय परिसर में संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
इस ब्रीफिंग में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से पहुंचकर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। अधिकारियों को यह भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे पर्व की शांतिपूर्ण समाप्ति के पश्चात ही अपने कार्यस्थल को छोड़ें।ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे असामाजिक,शरारती, उपद्रवी तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर विशेष रूप से पैनी नजर रखें एवं किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को दें।
बकरीद पर्व 2025 के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सतर्क बनाए रखने हेतु भोजपुर जिला अंतर्गत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर कुल 135 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
अग्निशमन पदाधिकारी भोजपुर को निर्देशित किया गया है कि वे शीश महल चौक एवं जिला नियंत्रण कक्ष पर एक-एक अग्निशमन वाहन की तैनाती सुनिश्चित करें। साथ ही,अपने कार्यालय को आपातकालीन स्थिति के लिए पूर्णतः तैयार स्थिति में रखने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर एवं पीरो को भी अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सिविल सर्जन,भोजपुर को यह निर्देशित किया गया कि सदर अस्पताल, सभी रेफरल अस्पतालों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर चिकित्सा दलों एवं एंबुलेंस की 24 घंटे प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए,ताकि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
विधि एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समाहरणालय परिसर में स्थायी जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या है – 06182-248702।
इस संयुक्त ब्रीफिंग में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी चार-दिवसीय मणिपुर यात्रा के अंतिम दिनआज इम्फाल में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

rktvnews

पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना हुआ।

rktvnews

भोजपुर: IMA भोजपुर का पदग्रहण समारोह संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला

rktvnews

तुलसी साहित्य अकादमी मुख्यालय भोपाल द्वारा “पावस काव्य गोष्ठी”

rktvnews

Leave a Comment