RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:हंटरगंज में प्रखंड स्तरीय नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट आयोजित, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प।

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक हुए युवा, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया गया जोर।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 अक्टूबर।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), चतरा की ओर से आज प्रखंड सभागार, हंटरगंज में “नशा मुक्त युवा” विषय पर प्रखंड स्तरीय नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंटरगंज प्रखंड के उपप्रमुख राहुल गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं, आर.एन.आर. +2 उच्च विद्यालय, हंटरगंज के प्राचार्य अनूप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत, चतरा के जिला युवा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने की।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ विनय कुमार सिंह एवं उमेश कुमार ने नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि राहुल गुप्ता ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा परिवार, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्राचार्य अनूप कुमार ने युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता में इस प्रकार के कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला युवा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि युवाशक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल विकास, खेलकूद एवं राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। उन्होंने नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने स्लोगन बॉक्स में नशामुक्ति से संबंधित नारे एवं अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दिनेश यादव एवं शुभम कुमार का सराहनीय योगदान रहा। वहीं, कार्यालय सहायक जयनाथ कुमार यादव ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का समापन युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील के साथ हुआ।

Related posts

मुजफ्फरपुर:गैस आपूर्ति में लापरवाही पर डीएम हुए सख्त, 4 दिनों में व्यवस्था सुधारने का सख्त अल्टीमेटम।

rktvnews

छात्राओं के बीच “गंगा की बात पुस्तक” का वितरण।

rktvnews

पटना:अगलगी की घटनाओं में कमी लाने हेतु राज्यव्यापी तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों में तेजी

rktvnews

रायपुर : जब मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के दोस्त को लगाया गले।

rktvnews

मॉयल ने अपना 61वां स्थापना दिवस मनाया; इस्पात मंत्रालय के सचिव ने मॉयल का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment