RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने राजकीय मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं सिदो–कान्हू शौर्य स्मारक पार्क का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 दिसंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय बागनल, आंगनबाड़ी केंद्र नर्सरी स्कूल बागनल–1 तथा सिदो–कान्हू शौर्य स्मारक पार्क, बन्दरजोरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध शैक्षणिक, पोषण एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
राजकीय मध्य विद्यालय बागनल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में पठन–पाठन की व्यवस्था, नामांकन एवं बच्चों की उपस्थिति से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया, उनसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। उपायुक्त ने मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना का भी निरीक्षण किया एवं बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एमडीएम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने बच्चों से यह भी जानकारी ली कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित प्राचार्य से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र नर्सरी स्कूल बागनल–1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण तथा केंद्र संचालन की स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से खुले तथा बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए आंगनबाड़ी कर्मियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सिदो–कान्हू शौर्य स्मारक पार्क, बन्दरजोरी का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क की साफ–सफाई, सौंदर्यीकरण एवं रख–रखाव को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।
इस दौरान उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न:जिले के 1297 मतदान केंद्रों के लिए 1555 बीयू, 1555 सीयू तथा 1683 वीवीपैट रेंडमली आवंटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया।

rktvnews

दरभंगा:ख़राब मौसम और बारिश के वाबजूद जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

कुछ ही दिनों में दर्शकों की दुनिया बन गई ‘मृदुल की दुनिया’

rktvnews

रांची:राज्यपाल ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को दी बड़ी सौगात, मानदेय में वृद्धि की की घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment