RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण:मतदान के दिन सब काम से पहले वोट डालने की अपील:जीविका घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)27 अप्रैल।पूर्वी चंपारण जिले के घोडासहन प्रखंड में बरवाकला पंचायत में जीविका घोडासहन के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जीविका दीदियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बापूधाम संकुल संघ बगही भेलवा, घोड़ासहन की जीविका दीदियों ने शपथ कार्यक्रम, जागरूकता रैली सहित ग्राम भ्रमण करते हुए सभी ग्रामवासियों को मतदान के महत्त्व एवं सम्बंधित जानकारियों को बताया गया | इस कार्यक्रम में जीविका BPM श्री अतुल मोहन झा ने जीविका दीदियों को लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ शामिल होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया और कहा की मतदान के दिन पहले मतदान करें, उसके बाद कोई अन्य काम करें | आप अपने क्षेत्र के लिए कैसा नेता चुनते है यह आप पर निर्भर करता है अगर आप अपने पसंद की सरकार बनाना चाहते है तो आने वाले लोक सभा चुनाव में अपना वोट अवश्य डाले I इसके बाद जीविका कर्मी शशि भूषण और प्रमोद कुमार ने भी उपस्थित दीदी और अन्य जन को लोकतंत्र में सक्रीय भूमिका निभाने के लिए आग्रह किया और कहा की जो लोग मतदान के दिन वोट नहीं डालेंगे वो अपने अधिकार के महत्ता को नहीं समझते I भारतीय लोकतंत्र की यही खासियत है की इसमें चुनाव का समान अधिकार है और इस मतदान में कोई छोटा बड़ा नहीं होता हैI सबको अपना मत देने का अधिकार हैI इसके बाद जीविका कर्मी सुमन शतराम और अखिलेश कुमार के द्वारा वीवीपी पैड मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया I इसके बाद सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदियो ने जागरूकता रैली निकाली जिसमे संदीप कुमार और अन्य स्थानीय लोग भी शामिल हुए I

Related posts

छत्तीसगढ़ : चिरायु योजना: 08 वर्षीय बालिका निधि के आंखों को मिली नई रोशनी।

rktvnews

श्री सिद्धनाथ मनोकामना के बैनर तले हिंदू जागरण मंच द्वारा निकाली गई भव्य कांवर यात्रा।

rktvnews

आजमगढ़ में विश्व गौरैया दिवस पर बिटिया की विदाई पुस्तक का लोकार्पण।

rktvnews

जिला स्तरीय स्टीयरिंग – सह-मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न!मध्याहन भोजन का हो समय समय पर मॉनीटरिंग:उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

rktvnews

चतरा:आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का Vulnerability Mapping से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:सामुदायिक सहयोग से होगा सघन पौधारोपण,पौधारोपण के बाद देखभाल की लेनी होगी जिम्मेदारी: काना राम

rktvnews

Leave a Comment