RKTVNEWS/सासाराम (बिहार)25 अप्रैल।सासाराम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी घोषित होने और कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद मनोज कुमार बुधवार को सासाराम पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सबसे पहले मनोज कुमार जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां इंदिरा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इसके बाद वो जगदेव बाबू, महात्मा गांधी, बीपी मंडल, बाबू जगजीवन राम, बाबू निशांत सिंह आदि महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पहुंचे और माल्यार्पण किया।
मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार ने प्रेस से बातचीत में बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा उठाया। कहा कि वे यहीं के रहने वाले हैं और यहां लोगों के सुख-दुख में साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुद्दा बेरोजगारी, पलायन है। धान का कटोरा माने जाने वाले इस क्षेत्र में किसानों को धान औने-पौने दाम में बेचना पड़ता है। आम आदमी के समस्या का हल उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


