RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)23 अप्रैल। आज बड़हरा प्रखंड के फरना गाँव के एक घर मे सिलेंडर फटने से आग लग गई,जिससे चार-पाँच घर उस आग के आवेश मे आ गए। घटना की खबर सुनते ही बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।उन्होने बताया कि एक घर मे तीन चार गैस सिलेंडर रखा हुआ था,जिसमे आग पकड़़ ली और फट गया।इससे आस-पास के चार पाँच घर आग के आवेश मे आ गए और भीषण रूप पकड़ लिया,लेकिन ग्रामीण जनता के सुझबुझ और बहादुरी के कारण बड़ी घटना घटित होने से बच गई ।
उन्होंने कहा की इस दुर्घटना घरो की संपत्ति बर्बाद हुई है,जिन्हे मुआवजा दिलाने का प्रयास करूँगा।
इस दौरान उनके साथ उज्जवल सिंह,पप्पु सिंह,कृष्णा चौधरी,संतोष चौधरी, सत्यनारायण तुरहा, अनिल कुमार गुप्ता, कृष्णा सिंह,रौशन सिंह,अमरनाथ, चन्देश्वर शर्मा, जितेन्द्र कुमार आदि थे।
previous post
