RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा: नही सोए उपायुक्त पहुंच गए सदर अस्पताल……

अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से मिल, मिलनेवाली सुविधाओं का लिया जानकारी।

रात्रि ड्यूटी में लगे अनुपस्थित व लापरवाह कर्मियों को किया गया कारण पृच्छा।

सफाई की स्थिति देख आउटसोर्स कंपनी को लगाई फटकार।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)23 अप्रैल।उपायुक्त रमेश घोलप ने बीती देर रात 12 बजे रात्रि सुविधाओं का औचक निरीक्षण करने सदर अस्पताल चतरा पहुंचे। उन्होने निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता, रोस्टर अनुसार लगाए गए चिकित्सकों एवं कर्मियों की ड्यूटी, उपस्थिति पंजी, मरीज वार्ड समेत अन्य का जायजा लिया। मौके पर उन्होने रात्रि ड्यूटी में अनुपस्थित व लापरवाह कर्मियों को कारण पृच्छा किया गया। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई को देख अप्रसन्नता व्यवक्त करते हुए उन्होने कार्य करने वाले आउटसोर्सिंग एजेंसी को कड़ी फटकार लगाया और कहा इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र व दूर दराज से मरीज अपना स्वास्थ्य जांच व ईलाज कराने सदर अस्पताल चतरा आते है। उनका समुचित जांच व ईलाज हो यह सुनिश्चित किया जाय। साथ ही बढ़ते तापमान को देखते हुए पेयजल की भी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होने कहा वर्तमान में निरीक्षण के दौरान जो समस्याएं देखी गई है वैसी समस्याएं अगले निरीक्षण के दौरान पुनः न हो। उन्होने मरीजों और उनके परीजन से मुलाकात कर मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डा0 जगदीश प्रसाद समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को संपूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु निर्गत किये जा रहे आयुष्मान कार्ड की समीक्षा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छ भारत मिशन – शहरी 2.0 पर परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

आईएनएस शाल्की की कोलंबो यात्रा।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह।

rktvnews

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य अभिनंदन! पटना के सहाय सदन मे आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह।

rktvnews

Leave a Comment