RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा : 04 एस.डी.सी. को दी गई भावभीनी विदाई।

दरभंगा/बिहार 07 फरवरी। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में दरभंगा से स्थानांतरित चार वरीय उप समाहर्त्ता की विदाई समारोह आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने समारोह को संबोधित करते हुए चारों पदाधिकारीयों की कार्यशैली की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्य करने से लोगों की इच्छा,उनकी ज़रूरतें और जमीनी हकीकत जानने का अवसर पदाधिकारीयों को प्राप्त होता है। इससे उनकी कार्य क्षमता में उत्तरोत्तर वृद्धि होती जाती है।
उन्होंने चारों पदाधिकारीयों के भावी मंगलमय जीवन की कामना की तथा कहा कि वे जहाँ जा रहे हैं वहाँ भी इसी तरह से अपनी कार्य कुशलता का परिचय दें।
गौरतलब है की वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक रंजन को कटिहार,पुष्पिता झा को समस्तीपुर,कंचन झा को जहानाबाद एवं टोनी कुमारी को गया स्थानांतरित किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयुक्त निदेशक जन-संपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता ने चारों पदाधिकारीयों के कार्यशैली की तारीफ की।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर तथा महिला पदाधिकारी ने माला पहना कर वरीय उप समाहर्त्ता को भाव-भीनी विदाई दी गई।

Related posts

शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया” द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 के समापन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

बिहार: 6 जुलाई को पटना के गांधी मैदान में होगा “विराट विश्व सनातन संस्कृति महाकुंभ”लाखों की संख्या में जुटेंगे सनातनी : अश्विनी चौबे

rktvnews

वैशाली: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने आयोजित की समीक्षा बैठक।

rktvnews

“योग फॉर वसुधैव कुटुंबकम” कि थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

rktvnews

बागपत:काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट लोकमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment