RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 अप्रैल।लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसमें मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र में स्थगित चुनाव के लिए लड़ रहे 8 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गुजरात के सूरत संसदीय क्षेत्र से एक उम्मीदवार को निर्विरोध चुना गया है। सभी 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2024 थी।
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 95 संसदीय क्षेत्रों (29-बैतूल सहित) के लिए कुल 2963 नामांकन दाखिल किए गए। सभी 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2024 थी। दाखिल सभी नामांकनों की जांच के बाद 1563 नामांकन वैध पाए गए।
तीसरे चरण में, गुजरात में 26 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 658 नामांकन दाखिल किए गए थे, इसके बाद महाराष्ट्र में 11 संसदीय क्षेत्रों से 519 नामांकन थे। महाराष्ट्र में 40-उस्मानाबाद संसदीय क्षेत्र में अधिकतम 77 नामांकन प्राप्त हुए, इसके बाद छत्तीसगढ़ में 5-बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में 68 नामांकन प्राप्त हुए।
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेशवार विवरण:

Related posts

भोजपुर:गरीबों को ठंड में राहत दे रहा बीएसडीएवी परिवार,रात्रि भ्रमण कर वितरित किए गर्म कपड़े।

rktvnews

देवघर जिला में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ।

rktvnews

24 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाएं आधुनिक एवं सभी प्रकार की सुविधावों से युक्त गाँव के नवनिर्माण हेतु रणनीति कर रही तैयार।

rktvnews

श्री भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में सफेद बाघ के बाड़े में सफेद बाघ के शावकों को छोड़ा।

rktvnews

आजमगढ़:”कोदंड” सिद्ध मंत्रों से अभिमंत्रित धनुष,राम की शक्ति एवं आत्मविश्वास का प्रतीक है:प्रमुख समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश

rktvnews

Leave a Comment