RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

एसटीएफ बिहार की अर्जित उपलब्धियाॅ।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 20 सितम्बर। बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल द्वारा जनवरी 2023 से अगस्त 2023 तक अपराध कर्मियों एवं नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में कई उपलब्धियाॅ अर्जित की। अगस्त 2023 में एसटीएफ बिहार द्वारा 41 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी की गई जिसमें 2 अपराधी 50 हजार के इनामी और 2 अपराधी 25000 के इनामी शामिल हैं। जनवरी से अगस्त 2023 तक बिहार पुलिस की एसटीएफ द्वारा अपराधियों, नक्सलियों तथा संगठित अपराध के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 401 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी की गई, जिसमें 50 हजार के 10 तथा 25 हजार के तीन घोषित इनामी हैं। इस अभियान में 183 देशी हथियार, 7588 जिंदा कारतूस, पांच पुलिस हथियार तथा 13806 डेटोनेटर की बरामदगी की गई।
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं खगड़िया जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में 50 हजार का इनामी रणवीर यादव को उसके सहयोगियों के साथ अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के द्वारा मधुबनी जिला के 50 हजार के इनामी संजय यादव को निर्मली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के द्वारा खगड़िया जिला के 25 हजार रुपये के इनामी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के द्वारा सारण पुलिस के सहयोग से जिला के 25 हजार रुपये के इनामी जटाशंकर सिंह उर्फ जटा सिंह को गिरफ्तार किया गया।
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं गया जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में पीएलएफआई नक्सल संगठन के विनोद यादव एवं सूर्यदेव यादव को गिरफ्तार किया गया।
बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के द्वारा लखीसराय जिला के नक्सली मनोज कोड़ा को कजरा थाना अंतर्गत राजघाट कोल से गिरफ्तार किया गया।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रवादी मंच के बैनर तले निकाला गया तिरंगा शौर्य यात्रा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: संभावना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास शिविर आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:वेद ऋचाओं की गूंज के मध्य मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद वेंडिंग ए.टी.एम. का शुभारंभ किया।

rktvnews

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने व्यापक “डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023” को स्वीकृति दी।

rktvnews

नारनौल:मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मिनी वॉकथोंन का आयोजन!डीसी मोनिका गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment