RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा किया।

कृषि उपज मंडी बिलकिसगंज में किसानों-महिलाओं को संबोधित कर हितलाभ वितरित किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 अक्टूबर।केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के बिलकिसगंज स्थित कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। साथ ही लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए। वहीं शिवराज सिंह ने अलग-अलग विभागों की प्रदर्शिनीयों का अवलोकन किया और स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, अपने लिए तो सब जीते हैं, वास्तव में जीवन उसी का है जो जनता, समाज और देश के लिए जीता है। उन्होंने कहा कि, मैं, आपको वचन देता हूँ कि, अपनी जनता की सेवा में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आज हमने बिलकिसगंज में हेल्थ कैंप लगाया है। सभी माताएं-बहनें अपना चेकअप जरूर कराएं, और अगर कोई बीमारी निकलती है तो चिंता की बात नहीं है, हम पूरा इलाज भी करवाएंगे।
केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री सीएनएन शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बहन-बेटियों की सेवा, देवियों की पूजा के समान है। उन्होंने कहा कि, लाडली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की एक बड़ी पहल है। इस योजना के साथ अब लखपति दीदी अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर फोकस किया गया है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी ने मुझे ग्रामीण विकास मंत्री का भी दायित्व दिया है। हमारा उद्देश्य है कि हर बहन की आमदनी स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बढ़ाई जाए। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि, हर बहन सालाना कम से कम एक लाख रुपए कमाए, तभी सच्चे अर्थों में उनकी जिंदगी बदलेगी। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और स्व-सहायता समूहों को इस दिशा में मजबूत माध्यम बनाया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अब-तक मध्यप्रदेश को 19 लाख मकान दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि, जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नहीं थे, उनका भी सर्वे किया जा रहा है और उनके भी नाम सूची में जोड़े जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, कोई भी गरीब कच्चे घर में नहीं रहेगा। जिन स्थानों पर अब-तक बिजली नहीं पहुँची, वहाँ भी बिजली पहुँचाई जाएगी। अगर कहीं पाँच घर भी बने होंगे, तो वहाँ भी बिजली देकर रहेंगे। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि, हर गरीब को पक्का मकान, बिजली और सम्मानजनक जीवन मिले। श्री चौहान ने कहा, आज कई जगह किसानों ने बताया कि, भारी बारिश से उनकी सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हम पूरी गंभीरता के साथ सरकार से बात करके उचित सर्वे कराएंगे। सर्वे के बाद किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए लगातार समन्वय में काम कर रही हैं। किसानों को किसी भी हाल में नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और हर पात्र किसान को योजना का लाभ समय पर मिल सके, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि, हमारा संकल्प है कि, सीहोर जिला टीबी से पूरी तरह मुक्त हो। इसके लिए डॉक्टरों की टीम सर्वे कर रही है। टीबी के मरीजों को मुफ्त दवाई दी जाएगी, पोषण की व्यवस्था की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हों। उन्होंने कहा कि, अब तक 500 मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 90 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सभी मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि टीबी के खिलाफ इस अभियान में सभी लोग सहयोग करें। यह सामूहिक प्रयास ही जिले को टीबी मुक्त बनाएगा।

Related posts

देवघर:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का समाहरणालय परिसर में आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:गड़हनी प्रखंड से बाल श्रम में लिप्त 2 बालश्रमिकों को कराया गया बिमुक्त।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र को 334 करोड़ 43 लाख के अनेक निर्माण कार्यों की दी सौगात।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा सदस्यता अभियान संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment