RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा(माले) की आरा संसदीय चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न।

भाजपा नेताओं के नफरती बयानों और अमर्यादित टिप्पणियों पर रोक लगे: माले

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)22 अप्रैल।भाकपा(माले) की आरा संसदीय क्षेत्र स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक आज आरा में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के राज्य सचिव कुणाल, वरिष्ठ माले नेता और पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य का. स्वदेश भट्टाचार्य, रामजी राय, रवि राय और मीना तिवारी के साथ ही जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, केंद्रीय कमेटी सदस्य सन्तोष सहर, राजू यादव, अभ्युदय पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद व अगिआंव विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने हिस्सा लिया।
बैठक में अब तक हुई चुनाव तैयारियों का जायजा लेते हुए इसे सन्तोषप्रद बताया गया और आनेवाले दिनों में पंचायत, गांव व बूथ स्तर की तैयारी पर जोर देने का निर्णय लिया गया।
भाकपा(माले) जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों इंडिया गठबंधन के कन्वेशन में तमाम दलों – भाकपा(माले), राजद, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, वीआइपी, भाकपा व माकपा के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व वरिष्ठ नागरिकों ने शिरकत की है।
उन्होंने बताया कि इस बीच भाकपा(माले) प्रत्याशियों ने अपने चुनाव क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क व जन संवाद कार्यक्रम चलाया है। इन कार्यक्रमों में भारी तादाद में किसान-मजदूरों, छात्र-नौजवानों, महिलाओं, दुकानदारों और व्यवसाइयों ने शिरकत की। उनको समाज के हर हिस्से का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
इस बैठक में आनेवाले दिनों में प्रचार अभियान को तेज करते हुए महिलाओं व युवाओं के बीच प्रचार तेज करने और विभिन्न सामाजिक समूहों को संगठित करने की कार्य योजना बनाई है।
भाकपा(माले) राज्य सचिव कुणाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में उत्साहजनक मतदान की खबर है। इससे बौखलाई भाजपा व नरेंद्र मोदी चुनाव में धर्म आधारित ध्रुवीकरण करने की साजिश में लग गए हैं। नरेंद्र मोदी समेत अन्य भाजपा नेता नफरती बयानों और अमर्यादित टिप्पणियों का सहारा ले रहे है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर लगाम लगाना होगा।
बैठक में कामरेड कयामुद्दीन अंसारी, इंदु देवी और सबीर कुमार तथा विभिन्न प्रखंडों के पार्टी सचिव भी शामिल रहे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह 14 अगस्त को शहीद कवि कैलाश के गांव जाकर करेंगे मिट्टी एकत्रित!आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस परिचर्चा में होंगे शामिल।

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सासाराम शहर में परिवहन के सुचारू संचालन के संबंध में बैठक आयोजित।

rktvnews

भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थ-व्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका होगी : प्रधानमंत्री

rktvnews

गढ़वा:केतार में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: उपायुक्त ने तीन कर्मियों को किया निलंबित।

rktvnews

जिलाधिकारी ने यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का किया निरीक्षण!बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्राम वासियों से की वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment