RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

ब्रह्मपुरधाम पहुंचे जिलाधिकारी निर्माण कार्यों और मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था की समीक्षा की।

ब्रह्मपुर/बक्सर 08 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण कार्य एवं श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में कार्य की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी ने कनीय अभियंता एवं संवेदक को ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में विधि व्यवस्था संधारण के बिंदु पर समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पोखरे की साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में कतार प्रबंधन के बिंदु पर अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराव, सिविल सर्जन बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही मंदिर परिसर अवस्थित पोखरे को श्रद्धालुओं द्वारा गंदगी न फैलाएं के संबंध में सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया गया। पोखरे के आस पास गोताखोर एवं नाविक की व्यवस्था तथा खतरे के निशान को लेकर बैरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा मंदिर परिसर के सामने जिला परिषद एवं बिहार सरकार की जमीन पर दुकानदारों के लिए प्लेटफार्म,शेड, वाहन पार्किंग एवं डीलक्स शौचालय आदि के निर्माण हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को नजरी नक्शा का अवलोकन करते हुए तदनुसार प्राक्कलन तैयार करने को कहा गया।

Related posts

भोजपुर:एम.एम. महिला कॉलेज में काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

नीतीश कुमार ने खगड़िया -अगुआनी- सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन महासेतु के सुपरस्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से के गिरने की जांच का दिया निर्देश।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खास विधायक प्रतिनिधि झामुमो नेता के इशारे पर हुई सूर्या हांसदा की हत्या : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संदर्भ में सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराने से संबंधित बैठक।

rktvnews

फास्टैग वार्षिक पास योजना।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा में मंच पर चढने को लेकर मची रही अफरातफरी।

rktvnews

Leave a Comment