RK TV News
खबरें
Breaking News

गंगोत्सव में सुंदर प्रस्तुति के लिए गुरु बक्शी विकास को मिला वर्ल्ड एमिनेन्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अप्रैल।सनातनी गंगा फाउंडेशन एवं आईडीपीटीएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय गन्गोत्सव के समापन सत्र में रविवार को कथक गुरु बक्शी विकास द्वारा निर्देशित 5 नृत्य नाटिकाओं का मंचन हुआ। मरीन ड्राईव के गंगा घाट पर कथक नृत्य व गंगा महाआरती का संयोजन अद्भुत रहा।
इस् अवसर पर गन्गोत्सव के प्रमुख कैप्टन प्रवीण कुमार ने कहा कि बिहार में गंगा घाट पर पर्यटन को विकसित करने व नदियों के प्रति आस्था व समपर्ण के प्रति लोगों को जागरूक करना हमारा उद्देश्य है। धीरे धीरे यह आयोजन अपनी अंतर्राष्ट्रीय पहचान की ओर अग्रसर है। इस् अवसर पर गुरु बक्शी विकास व समूह ने नृत्य नाटिका गंगा लीला, रामायण, मीरा, राधा-नागर व क्लासिकल कलर्स ऑफ कथक प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कथक नृत्यांगना आदित्या श्रीवास्तव ने घुंघरुओं की झंकार से समां बांधा। समापन सत्र में आदित्या ने गंगा स्तुति, तीन ताल में उपज, ठाट, आमद, तिहाई, परन् व कथानक द्रौपदी चीर हरण प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। रौशन कुमार ने सूफी गायन से रंग बिखेरा। कथक नर्तक रविशंकर, अमित कुमार, राजा कुमार व नृत्यांगना शालिनी, हर्षिता विक्रम, स्नेहा पाण्डेय, राका,अमृता, अंजली, हंसिका, चित्रा व मुस्कान ने कथक की भाव भंगिमाओं व अभिनय से वाहवाही लूटी। इस् अवसर पर गुरु बक्शी विकास को वर्ल्ड एमिनेन्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई से पधारे हास्य कलाकार संजय वर्मा व जय वर्मा ने हास्य अभिनय प्रस्तुत किया। मंच संचालन संयोजक अमरेश पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन कैप्टन प्रवीण कुमार ने किया। इस् अवसर पर सनातनी गंगा फाउंडेशन की अध्यक्ष लीला सिन्हा , संयोजक शिशिर साहू, धार्मिक कार्यक्रम अध्यक्ष हरीश सेमवाल जी, राष्ट्रीय समन्वयक बी.एस.तिवारी, प्रियांशु पांडे , निर्भय सिंह ,विवेक तिवारी व आईडीपीटीएस क़े संस्थापक बी. पी सिन्हा उपस्थित थेंl

Related posts

गिरिडीह:उच्च विद्यालय पचम्बा के खेल मैदान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर के आरा में *शिवादी*द्वारा द्वितीय चैत महोत्सव सह गंगा उत्सव आयोजित।

rktvnews

122 युवाओं के नियोजन से रोजगार मेला का हुआ समापन!अपने दायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता से करे:पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दत्तक अभिभावकों को सौंपा।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी बड़ी सौगात, 138 करोड़ रुपये की लागत से 90 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment