RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सेक्टर ऑफिसर्स एवं बीएलओ से चर्चा कर मतदान की जानकारी ली।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)19 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने शुक्रवार को प्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में हुए मतदान के दौरान सेक्टर ऑफिसर्स एवं बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) से मोबाइल पर चर्चा कर मतदान सहित अन्य जानकारियां ली।
श्री राजन ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र-11 सीधी के अंतर्गत जयसिंह नगर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के दियापीपर सेक्टर के सेक्टर ऑफिसर श्री ध्रुव कुमार अहिरवार, संसदीय क्षेत्र क्र.-13 जबलपुर के बरगी विधानसभा क्षेत्र के बरगी सेक्टर के सेक्टर ऑफिसर मनोज बरेहिया, संसदीय क्षेत्र क्र.-14 मंडला (अजजा) के अधीन डिन्डोरी जिले के शाहपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर अनिल कुमार डेहरिया व इसी लोकसभा क्षेत्र के बिछिया (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के बिछिया सेक्टर के सेक्टर ऑफिसर एन.एल. शरणागत तथा संसदीय क्षेत्र क्र.-16 छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर श्री अरविन्द तिवारी से चर्चा कर मतदान दलों एवं मतदान सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
श्री राजन ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-11 सीधी के अंतर्गत सीधी जिले की चुरहट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्र.-103 और इसी लोकसभा क्षेत्र के अधीन सिंगरौली जिले की चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्र.-152 के बूथ लेवल ऑफिसर से चर्चा कर मतदाता सूची व मतदान के बारे में जानकारी ली।

Related posts

बागपत:सड़क सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान: मानव श्रृंखला और शपथ समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : डीएम और डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं अंतर्गत लाभुकों को लाभ किया वितरित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 जनवरी 24

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित।

rktvnews

भोजपुर:विश्व दृष्टि दिवस पर डा के एन सिन्हा बोले आंख प्रकृति प्रदत्त अमूल्य वरदान है बचाकर रखें।

rktvnews

Leave a Comment