RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

नारनौल:यूपीएससी में 119वीं रैंक पाने वाले दीपांशु गुप्ता ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से की मुलाकात।

यूपीएससी में 119वीं रैंक पाने वाले दीपांशु गुप्ता को सम्मानित करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

दीपांशु गुप्ता ने इसरो की नौकरी छोड़ दो साल की सैल्फ स्टडी।

RKTV NEWS/ नारनौल(महेन्द्रगढ़)19 अप्रैल। हाल ही में यूपीएससी के घोषित परिणाम में ऑल इंडिया में 119वीं रैंक प्राप्त करने वाले नारनौल के मौहल्ला चांदूवाडा निवासी दीपांशु गुप्ता सुपुत्र स्वर्गीय प्रवीण कुमार ने आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता से मुलाकात की। डीसी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
उपायुक्त ने दीपांशु गुप्ता के साथ काफी देर तक बातचीत की तथा कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में आना हर युवा का सपना होता है। यह देश की सबसे कठिन परीक्षा होती है। इस सफलता पर उन्होंने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि जिला का भी नाम चमकाया है। डीसी ने उन्हें सम्मानित भी किया।
इस मौके पर दीपांशु गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सैल्फ स्टडी करके यह परीक्षा पास की है। उनका सपना था कि वे यूपीएससी पास करके देश की सेवा करें। आज उनका सपना पूरा हुआ है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने आईआईटी रुड़की से 4 साल मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। इसके बाद 2018 से 20 तक इसरो में साइंटिस्ट के तौर पर नौकरी की थी। इसरो की नौकरी छोड़कर उन्होंने वर्ष 2020 से यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए लगातार तैयारी की। दीपांशु की मेहनत रंग लाई। उनकी माता उषा देवी राजकीय स्कूल गोद में लिपिक के पद पर कार्यरत है। उनके पूरे परिवार ने इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया है।
इस मौके पर दीपांशु गुप्ता के चाचा पब्लिक हेल्थ के सीनियर लेखा अधिकारी मुकेश गुप्ता भी मौजूद थे।

Related posts

दुमका:दृढ़ संकल्प और सच्ची लगन से ही उज्ज्वल कल की नींव पड़ती है :उपायुक्त

rktvnews

वैशाली के राजापाकर में दवाएं फेंके जाने के मामले पर डीएम सख्त, उच्चस्तरीय जांच शुरू!

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुबई में भारतीय दूतावास स्तर पर स्थाई संपर्क तंत्र विकसित करने पर सहमति।

rktvnews

पितृपक्ष मेला के अवसर पर पहली बार बड़ी आवासन हेतु बनाया गया है भव्य टेंट सिटी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में महिला-केंद्रित सबसे बड़ी योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार।

rktvnews

Leave a Comment