RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिले में गैस की उपलब्धता की स्थिति सामान्य, घबराने की आवश्यकता नहीं : जिलाधिकारी

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)17 मार्च।जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस ब्रीफिंग की गई।
इस दौरान जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है और कहीं भी घबराने की स्थिति नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में 25 दिन और शहरी क्षेत्र में 45 दिन की बुकिंग अवधि अभी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ एजेंसियों में तकनीकी कारणों से बुकिंग की समस्या आई थी, जिसे अब बहाल कर दिया गया है तथा उपभोक्ताओं को पुनः एसएमएस प्राप्त होने लगे हैं। जिन एजेंसियों में अभी होम डिलीवरी की सुविधा पूर्ण रूप से प्रारंभ नहीं हुई है, वहां भी अगले 48 घंटे के भीतर होम डिलीवरी की सुविधा शुरू करा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता में अंतर होने की स्थिति में उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए सैम एजेंसी ट्रांसफर की व्यवस्था भी लागू की गई है, ताकि एक एजेंसी में कमी होने पर दूसरी एजेंसी से आपूर्ति समायोजित की जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि वैशाली जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की दैनिक रूप से लगभग 15,000 सिलेंडरों की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है।
कमर्शियल गैस सिलेंडरों के संबंध में उन्होंने बताया कि वर्तमान में आवश्यक सेवाओं—जैसे अस्पताल, हॉस्टल तथा शैक्षणिक संस्थानों—को प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उपलब्धता के अनुसार जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर्याप्त है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों के बीच सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से अगले एक सप्ताह तक समय समय पर मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी स्टॉक, मांग और आपूर्ति की अद्यतन जानकारी साझा करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने यह भी बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय है और उसके दूरभाष नंबर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर तथा शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। नागरिक कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका त्वरित समाधान किया जा रहा है।
सभी से अपील की जाती है कि अफवाहों से बचें। और पैनिक होकर गैस एजेंसी outlet/गोडाउन जाकर कतार ना लगाएं. अपनी बारी का संयम से इंतजार करें। आपके घर तक गैस cylinder की delivery करायी जायेगी। किसी प्रकार की जमाखोरी और कालाबाजारी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाहि की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्राप्त शिकायतों का संबंधित एजेंसियों के माध्यम से त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है, इसलिए घबराने या अनावश्यक रूप से गैस का अतिरिक्त भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है।

Related posts

भोजपुर:कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को ले एनडीए नेताओं और कार्यकताओ की बैठक।

rktvnews

चितौड़गढ़:पुरुष-महिला मतदान प्रतिशत के अंतर को न्यूनतम करने की कार्य योजना तैयार।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भारत मौरिशस मैत्री संघ का हुआ पुनर्गठन!डा अनिल सुलभ की अध्यक्षता में 35 सदस्यीय कार्यसमिति बनायी गयी।

rktvnews

बिना नक्शे की स्वीकृति के किसी भी प्रकार के निर्माण पर रहेगी रोक।

rktvnews

भोजपुर:विद्युत बकायेदारों की काटी गई बिजली एवं बिजली चोरी के विरुद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment