RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा जिलाधिकारी ने आम मतदाताओं से मतदान हेतु की अपील।

नवादा जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी. एच.

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)17 अप्रैल।प्रशांत कुमार सी.एच. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने मतदान करने हेतु मतदाताओं से अपील करते हुए अपने अपील में कहा है कि, आप सभी इस बात से अवगत हैं कि हमारे देश में लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के रूप में मनाया जा रहा है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। आपके पास संविधान द्वारा प्रदत अमूल्य वयस्क मताधिकार है। इस लोकसभा चुनाव में आप इसका प्रयोग करके लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हमें इस बार जनभागीदारी सुनिष्चित करते हुए पहले के चुनावों के मुकाबले मतदान प्रतिशत में काफी वृद्धि करने की आवश्यकता है।
मैं प्रशांत कुमार सी.एच., जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, नवादा के तौर पर जिला के सभी पात्र पुरूष, महिला एवं अन्य मतदाता,विशेष रूप से दिव्यांग, बुजुर्ग तथा युवा मतदाताओं से मतदान करने की अपील करता हूँ।
आप सभी से अनुरोध है कि दिनांक 19 अप्रैल 2024 को मतदान के दिन सभी कार्यों को छोड़कर, मतदान को सर्वप्रथम प्राथमिकता बनाए।इसे सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समझते हुए देश के प्रति अपनी निष्ठा व कर्त्तव्य को ध्यान में रखकर बिना किसी डर व प्रलोभन के लोक सभा आम निर्वाचन-2024 में अपनी भागीदारी सुनिष्चित करें तथा अपना बहुमूल्य वोट डालकर लोकतंत्र की गरिमा को अक्षुण्ण बनाये रखने में अपना अमूल्य योगदान दें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना : लक्ष्मी की बदल रही तकदीर।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार विजेता अमन ने किया राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए आवेदन।

rktvnews

चितौड़गढ़:पाला पडने की संभावना को देखते हुए किसान बचाव हेतु आवश्यक उपाय करें।

rktvnews

गढ़वा:प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतीक्षा सूची से दो प्रखंड समन्वयकों को मिली नियुक्ति, उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

भोजपुर:टाई पटना चैप्टर द्वारा डॉ भवेश हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment