RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सारण:डीएम एवं एसपी ने उत्तरप्रदेश राज्य के सीमावर्ती सारण जिला के मतदानकेंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/सारण(छपरा) 15 अप्रैल।जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ० गौरव मंगला द्वारा आज संयुक्त रूप से लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर सदर अनुमंडल अंतर्गत रिविलगंज एवं मांझी प्रखंड के उत्तरप्रदेश राज्य से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत सिताबदियारा पंचायत तथा मांझी प्रखंड के नदियों से सटे क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से मतदान प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संचालन हेतु मध्य विद्यालय, सिताबदियारा, जयप्रभा कन्या उच्च विद्यालय छोटका बैजू टोला, बबन माधव मध्य विद्यालय गरीब टोला, माधव प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय बैजू टोला के डेरा तथा मांझी प्रखंड अवस्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पहुंच पथ, मतदान केंद्रों पर आधारभूत तथा शेड की सुविधा एवम् सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही उक्त मतदान केंद्रों के स्थानीय मतदाताओं से वार्ता कर भेद्य टोलों एवम् अपना मत का प्रयोग करने में होनेवाली समस्याओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूरिज्म के नए टीवीसी “मोह लिया रे” को किया लॉन्च।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने एसडब्ल्यूसीएस के अन्वेषण मॉड्यूल पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘बकरी’ नाटक का मंचन : राजनीति और अंधविश्वास पर तीखा व्यंग्य।

rktvnews

भोजपुर;रमण आयोग के रिपोर्ट पर कारवाई की मांग पर बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न.

rktvnews

बजट में युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपए का कोष स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव!खेलों में हमारे युवाओं द्वारा नई ऊंचाईयों को छूने से देश गौरवान्वित: केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री

rktvnews

Leave a Comment