RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पक्षी मित्र अभियान के तहत पक्षियों हेतु दाना पानी की कि व्यवस्था।

महाराजा कॉलेज में पक्षियों को दाना पानी रखते विद्यार्थी परिषद के सदस्य।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 मई।30अप्रैल को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा के महाराजा कॉलेज इकाई के द्वारा कॉलेज कैंपस में पक्षी मित्र अभियान के तहत पक्षियों के लिए दाना और पानी रखा गया। मुख्य रूप से उपस्थित रहे दक्षिणी बिहार प्रांत के राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक छोटू सिंह ने कहा कि पूरे बिहार प्रदेश में विकासार्थ विद्यार्थी के तहत पक्षी मित्र अभियान चलाया जा रहा हैं। जहां पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम लोगो द्वारा अपने जिले में इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था विभिन्न कैंपस में की जा रही हैं।
दूसरी तरफ नगर सह मंत्री समीर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार इस तपती धूप में मनुष्यों को पानी की इतनी आवश्यकता हो रही हैं। उसी प्रकार तो इन बेजुबानों को भी उतनी ही पानी की जरूरत होगी और इन बेजुबान पंछियों के लिए सोचना उनके लिए दाना और पानी की व्यवस्था करना मानवता के नाते परम कर्तव्य होना चाहिए। इस अभियान का नेतृत्व परिषद के महाराजा कॉलेज इकाई के अध्यक्ष रितेश चौधरी ने किया । प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमंग कुमार ने कहा जो पक्षियों के लिए मिट्टी का बर्तन रखा गया हैं। उसमें नियमित रूप से हम लोग जल डालने का कार्य करेंगे।
वहीं पर मुख्य रूप से परिषद के नगर मंत्री आदित्य सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख नीतीश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, आकाश कुमार, कॉलेज मंत्री आदर्श सिंह अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर, बड़हरा प्रखण्ड को बाढ़ग्रस्त घोषित कर युद्ध स्तर पर राहत कार्य हो संचालित : सुदामा प्रसाद

rktvnews

लखनऊ:आदर्श के शतक और शुभम की पांच विकेट वाली शानदार गेंदबाज़ी ने कानपुर को दिलाई लगातार दूसरी जीत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पीएम उत्कृष्टता महाविद्यालय करेगा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई ‘कॉसमस लाइफस्टाइल प्रा० लि०’ का किया उद्घाटन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:संघर्ष सेवा समिति द्वारा नारियल कल सुप का हुआ वितरण।

rktvnews

Leave a Comment