RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेलराष्ट्रीय

बिहार फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष की आकास्मिक मृत्यु पर शोक सभा आयोजित

आरा/भोजपुर (अनिल सिंह) 13 फरवरी आज जिला फुटबॉल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में बिहार फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर संघ के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद की अध्यक्षता में ऑनलाइन शोक सभा की गई।संघ के सचिव रविन्द्र कुमार ने बताया कि आज प्रातः 5 बजे रविन्द्र प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। 79, वर्षीय रविन्द्र प्रसाद मुंगेर फुटबॉल संघ के सचिव,राज्यस्तरीय खिलाड़ी होने के साथ ही एक राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक भी थे। वो विद्युत बोर्ड भागलपुर से सेवानृवित्त थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।उनके तीन पुत्रों में से 2 राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी रहे है।शोक सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई एवं उनके परिवार और शुभिंतको को दुःख सहने का ढाढस बंधाया गया।शोक प्रकट करने वालो में डॉ एस एम ईशा,पुष्पेंद्र सिंह, डॉ अनिल सिंह, लाल शरण सिंह,इंद्रदीप नारायण सिन्हा, मोहम्मद जुबैर खान,मोहम्मद असलम,पवन कुमार, डॉ रंजन कुमार सिंह,मोहम्मद अशफ़ाक,मोहम्मद शमशाद,शशिभूषण सिंह,अमर नाथ सिंह,धर्मेश उपाध्याय,सुनील कुमार सिंह,अरविंद कुमार सिंह, लाल बहादुर लाल,राम कुमार सिंह, सूर्योदय सिंह,राज कुमार ,रवि कुमार, बुटन यादव, धनजी, जीतू चंद्रवंशी,सुधीर सिंह आदि सम्मिलित थे।

Related posts

डालमिया भारत ने वित्त वर्ष 25 तक 49.5 एमटीपीए उत्पादन क्षमता का लक्ष्य किया हासिल।

rktvnews

केंद्र ने टेक्निकल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में 02 स्टार्ट-अप को मंजूरी दी।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला गैसीकरण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन योजना की श्रेणी II के तहत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र जारी किए।

rktvnews

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा : इंशा शाबिर की सपनों को साकार करने वाली कहानी

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) – राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment