RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोपाल:103 वर्ष की शतायु मतदाता ने घर से किया मतदान, होम वोटिंग की सुविधा मिलने पर आयोग को दिया धन्यवाद।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 14 अप्रैल।मैंने अपना कर्तव्य निभा लिया, अब आप भी अपना कर्तव्य जरूर निभाएं… अपनी ऊंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर कुछ ऐसा ही संदेश युवा मतदाताओं को देती हैं 103 साल की मतदाता बारी बाई।
गौरतलब है कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिए मतदान केंद्र तक न आने पड़े, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसे मतदाताओं को उनकी स्वेच्छानुसार घर से मतदान करने (होम वोटिंग) की सुविधा दी गई है।
इसी सुविधा का लाभ उठाते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र. – 17 होशंगाबाद के अंतर्गत आने वाले रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र क्र. -140 की मतदाता बारी बाई (103 वर्ष) ने घर से मतदान करने की इच्छा जताई। आवेदन मिलने पर मतदान दल सक्रियता दिखाते हुए शतायु मतदाता के घर पहुंचा और उनसे मतदान कराया। घर से मतदान की सुविधा मिलने पर बारी बाई ने भारत निर्वाचन आयोग का हृदय से आभार जताकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने युवा मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर मतदान जरूर करने का संदेश भी दिया।

Related posts

ग्वालियर :नाम निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा, एक उम्मीदवार का नामांकन निरस्त,अब तक 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल को स्काउट्स स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित।

rktvnews

जयपुर का 297वां स्थापना दिवस: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीपदान एवं रौशनी कार्यक्रम में लिया भाग।

rktvnews

भारत में बुज़ुर्ग आबादी की समस्याएँ।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने नागौर स्थित तेजास्थली मूण्डवा में वीर तेजा महिला शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

वेव्स डॉक बाज़ार का दूसरा संस्करण 16 से 18 जून, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment