RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक।

वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में मिलने वाली छूट को पुनः बहाल करने सहित कई मुद्दों पर उठी मांग।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)14 अप्रैल।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय कार्य समिति को संबोधित करते हुए धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की वरिष्ठ नागरिकों का देश का सबसे बड़ा संगठन आज पूरे राष्ट्र में फैला हुआ है। उन्होंने भारत सरकार से मांग किया है कि कोविड के पूर्व रेलवे में टिकटों पर मिलने वाली छूट पुनः लागू किया जाए ,वरिष्ठ नागरिकों को 60 वर्ष के बाद स्वास्थ्य आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जाए, देश के सभी प्रखंडों में ओल्ड एज होम का निर्माण किया जाए, वायु सेवा में भी वरिष्ठ नागरिकों को 50% का रियायत दिया जाए। प्रोफेसर दिवाकर पांडे ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा कहा की अंबेडकर एक महान व्यक्ति थे जिन्होंने पारदर्शी संविधान का गठन कर देश को सकारात्मक मार्ग पर चलाने का प्रयास किया है। उन्होंने ने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के गुरु जो जाति से ब्राह्मण थे। अपना अंबेडकर टाइटल विद्यार्थी जीवन में ही डॉक्टर भीमराव को दिया तथा एक महाराजा ने उन्हें विदेश पढ़ने के लिए अपने खर्चे से भेजा। उन्होंने कहा की हमें संविधान के हर पहलुओं पर विचार कर अमल करना चाहिए।बैठक को संबोधित करने वालों में डॉ कमला कुमारी ,कंचन प्रभा सिंह ,रेनू मिश्रा ,हरेंद्र सिंह ,उदय प्रताप सिंह, प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, राम अयोध्या प्रसाद, भारत भूषण मिश्रा, रामबालक राम, शंभू सिंह,अमरदेव चौबे प्रमुख थे। बैठक के अंत मे कामेश्वर तिवारी, रामप्रवेश सिंह, विनय कुमार सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात हरेंद्र सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

Related posts

‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा ‘पोर्टल पर किसानों की जमीन का करवाया जाएगा शत प्रतिशत पंजीकरण: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़े बिना ना रहें – उर्मिला राजोरिया

rktvnews

इरेडा और आईआईटी भुवनेश्वर ने स्वच्छ ऊर्जा नवाचार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बागपत:हिंडन नदी में प्रदूषण रोकने को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 मार्च: 25

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment